फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPTU में बनेंगे डिजाइन इंस्टीट्यूट और इनोवेशन सेंटर

Wed, 06 Aug 2014 02:48 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र. प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) के कार्य परिषद की बैठक में डिजाइन इंस्टीट्यूट और इनोवेशन सेंटर बनाने को भी हरी झंडी दे दी गई है।
विज्ञापन


कार्य परिषद की बैठक में नोएडा कैंपस में बनने वाले डिजाइन इंस्टीट्यूट और लखनऊ के सीतापुर रोड स्थित आईईटी कैंपस में इनोवेशन सेंटर बनाने को हरी झंडी दी गई।

यूपीटीयू के नोएडा कैंपस में बनने वाले डिजाइन इंस्टीट्यूट में स्टूडेंट्स को इंजीनियरिंग डिजाइन करने की ट्रेनिंग दी जाएगी और उन्हें कोर्स पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


उदाहरण के तौर पर वह ऑटो मोबाइल इंजीनियरिंग डिजाइन में वाहनों के डिजाइन तैयार करने के बारे में ट्रेनिंग लेंगे। उन्हें बताया जाएगा कि वह किस तरह नई डिजाइन की खोज कर सकते हैं।

वहीं फैशन टेक्नोलॉजी व फैशन डिजाइनिंग के बारे में भी उन्हें पढ़ाया जाएगा। कार्य परिषद की बैठक में यूपीटीयू के कुलपति डॉ. आरके खांडल ने इस डिजाइन इंस्टीट्यूट के बारे में सदस्यों को विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस डिजाइन इंस्टीट्यूट के स्थापित होने से इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स को काफी फायदा होगा। वहीं सीतापुर रोड स्थित आईईटी में इनोवेशन सेंटर की स्थापना की जाएगी।

इससे स्टूडेंट्स नए प्रयोग करने के लिए प्रेरित होंगे और विज्ञान एवं तकनीकी के क्षेत्र में प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा।

इसमें स्टूडेंट्स साइंटिस्ट के साथ मिलकर इनोवेशन करेंगे। उन्हें वर्ल्ड क्लास साइंटिस्ट द्वारा किए जा रहे प्रयोगों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें