फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल एग्जाम से गायब हुए यूपीटीयू स्टूडेंट्स

Fri, 27 Dec 2013 01:48 AM IST
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीटीयू से संबद्ध इंजीनियरिंग व प्रबंधन कॉलेजों में स्टूडेंट्स ने फीस जमा की, सेशनल एग्जाम दिए और जब फाइनल परीक्षा की बारी आई तो गैरहाजिर हो गए।
विज्ञापन


ऐसे कॉलेजों की लिस्ट में एक-दो का नाम नहीं, बल्कि ऐसे संस्थानों की संख्या दर्जनों में है, जहां पर स्टूडेंट्स ने फाइनल एग्जाम छोड़ दिए हैं।

प्राविधिक विश्वविद्यालय ने ऐसे 23 कॉलेजों की सूची जारी की है, जहां एडमिशन लेने के बाद 30 प्रतिशत से ज्यादा स्टूडेंट्स ने परीक्षा छोड़ दी है। इनमें से आठ कॉलेज लखनऊ के हैं। विश्वविद्यालय ने ऐसे कॉलेजों को नोटिस जारी करके कारण पूछा है।

कॉलेजों में एडमिशन के मामले में यूपीटीयू इस समय मंथन कर रहा है। इस कड़ी में विश्वविद्यालय में प्रवेश और परीक्षा के आंकड़ों का अध्ययन किया जा रहा है।

प्रथम सेमेस्टर में आंकड़ों के अध्ययन में जो परिणाम आए हैं, वे चौंकाने वाले हैं। यूपीटीयू से संबद्ध 23 कॉलेज ऐसे हैं, जिनमे 30 फीसदी बच्चों ने सेशनल और फाइनल परीक्षा के प्रैक्टिकल दिए लेकिन परीक्षा नहीं दी।
विज्ञापन


एक कॉलेज तो ऐसा है, जहां 75 फीसदी स्टूडेंट्स ने परीक्षा छोड़ दी है। इन सबके पीछे के कारण जानने के लिए विश्वविद्यालय ने ऐसे कॉलेजों की सूची तैयार कर उनसे जवाब मांगा है।
विज्ञापन


...शुल्क प्रतिपूर्ति का मामला तो नहीं
बड़ी संख्या में परीक्षा से न देना सामान्य बात नहीं है। विश्वविद्यालय से जुड़े सूत्र इसमें जीरो फीस और स्कॉलरशिप में हेरफेर की आशंका भी जता रहे हैं।

सूत्रों का मानना है कि ऐसा संभव हो सकता है कि गैरहाजिर होने वाले स्टूडेंट्स के नाम फर्जी दिखाए गए हों, ताकि उनके नाम पर शुल्क प्रतिपूर्ति और स्कॉलरशिप सरकार से ली जा सके। वास्तविक कारण क्या हैं, यह तो जांच के बाद ही सामने आएगा।

कॉलेज का नाम                                  एडमिशन    परीक्षा में बैठे
ज्ञान इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, लखनऊ    111          72
आईबीएनई सीना फॉर्मेसी कॉलेज हरदोई                 60          15
एसपी मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, महागांव      438        269
टीडीएल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, वाराणसी    97         56
एसीएमई इंस्टी. ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी            161        63
लखनऊ इंस्टी. ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी             64        42
नवनीत कॉलेज ऑफ टेक्नो.एंड मैनेजमेंट                 106       62
प्रताप कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट                          80        48
श्री जीतराम स्मारक इंस्टी. इंजी.एंड टेक्नोलॉजी           264        163
महावीर इंस्टी. ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट             97        44
त्रिवेदी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी           80        49
एशियन इंस्टी. ऑफ इंजी. एंड टेक्नोलॉजी, लखनऊ         15         7
अयोध्या प्रसाद मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट एंड टेक्नोलॉजी         110        53
आईटीएम इंस्टीट्यूट ऑफ ऑर्किटेक्चर एंड टाउन प्लानिंग    32        14
सिटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, लखनऊ        120        84
अना कॉलेज ऑफ मैनमेंट स्टडीज, बरेली                 120        81
हीरालाल यादव इंस्टी.ऑफ टेक्नो.एंड मैनेजमेंट,लखनऊ       300        196
प्रयाग इंस्टी.ऑफ टेक्नो.एंड मैनेजमेंट, इलाहाबाद            307       175
आर हंस कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, लखनऊ                 34        23
इनफिनिटी इंस्टी. ऑफ टेक्नो, इलाहाबाद                 181        117
नंदिनी नगर टेक्निकल कैंपस, गोंडा                     341        173
बासुदेव इंस्टी. ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नो. लखनऊ           17        9
एमवीडी एजुकेशनल एंड लॉ कॉलेज, लखनऊ               100        54
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें