फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPTU ने शुरू किया एक अनोखा सिस्टम

Wed, 08 Jan 2014 11:52 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी (यूपीटीयू) ने एफिलिएशन मॉनिटरिंग सिस्टम (एएमएस) शुरू कर दिया है। इसके तहत कॉलेजों की मान्यता और संबद्धता की प्रक्रिया ऑनलाइन ही पूरी की जाएगी।
विज्ञापन


इसका पूरा कार्यक्रम कॉलेजों को ईमेल से भी भेजा जाएगा। निर्धारित तिथियों के आधार पर पूरी प्रक्रिया चलेगी। कॉलेजों में जांच के लिए जाने वाली टीम पर भी यूपीटीयू नजर रखेगी। निरीक्षण टीम को वीडियोग्राफी के साथ कॉलेज की जांच करनी होगी।

कॉलेजों को जारी होने वाला मान्यता/संबद्धता पत्र भी यूपीटीयू द्वारा ऑनलाइन ही जारी किया जाएगा। इस सिस्टम के तहत कॉलेज और उनके प्रतिनिधियों को यूपीटीयू के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। मान्यता प्रक्रिया में होने वाले भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए ये एएमएस लागू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन (यूजीसी) भी इस बारे में विश्वविद्यालयों को निर्देश दे चुका है कि कॉलेजों के निरीक्षण की वीडियोग्राफी कराई जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें