फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीटीयू का दीक्षांत समारोह 11 जनवरी को

Wed, 27 Nov 2013 10:57 AM IST
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) का दीक्षांत समारोह 11 जनवरी 2014 को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर भारत में सूचना प्रौद्योगिकी के जनक सैम पित्रोदा शामिल होंगे।
विज्ञापन


वहीं यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद होंगे। जीबीटीयू और एमटीयू के मर्जर के बाद दोबारा बने यूपीटीयू का यह दीक्षांत समारोह खास होगा। इसे लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

पढ़ें- सीटें भरने के लिए यूपीटीयू ने अपनाया नया फंडा

जल्द ही मेडल की सूची भी जारी कर दी जाएगी। दीक्षांत समारोह की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। यूपीटीयू के कुलपति डॉ. आरके खांडल ने बताया कि दीक्षांत समारोह 11 जनवरी को आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


इसकी तैयारियों के लिए अलग-अलग कमेटियां बना दी गई हैं। दीक्षांत समारोह को भव्य बनाने की पूरी कोशिशें की जा रही हैं। मालूम हो कि इससे पहले यह दीक्षांत समारोह 5 जनवरी 2014 को प्रस्तावित था।

पढ़ें- यूपीटीयू में सिलेबस अपडेट करने की शुरू हुई कवायद

लेकिन किन्हीं कारणों से इसे अब आगे बढ़ा दिया गया है। यूपीटीयू प्रशासन इससे पहले भी पांच बार सैम पित्रोदा को दीक्षांत समारोह में आमंत्रित कर चुका है। लेकिन व्यस्तता के कारण वे इसमें शामिल नहीं हो पाए।

कुलपति ने बताया कि इस बार बतौर मुख्य अतिथि उनके शामिल होने से इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स को कई बेहतर जानकारियां हासिल होंगी। वहीं मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी स्टूडेंट्स को कोई तोहफा दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें