फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदाई के दौरान मिली बेशकीमती मूर्ति चोरी

Wed, 27 Nov 2013 10:51 AM IST
अमर उजाला, मैनपुरी, औंछा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में मैनपुरी के बनकटी आश्रम में खोदाई के दौरान मिली हरिहर की प्राचीन बेशकीमती मूर्ति सोमवार की रात चोरी हो गई। चोरी हुई मूर्ति दसवीं शताब्दी की बताई जा रही है। आश्रम प्रबंधक ने थाना औंछा में चोरी की तहरीर दी है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मंगलवार सुबह आश्रम प्रबंधक और यहां रहने वाले साधुओं को हुई। मूर्ति चोरी होने से श्रद्धालुओं और आस पास के ग्रामीणों में रोष फैल गया।

सोमवार की रात में खेतों में काम कर रहे कुछ ग्रामीणों ने बताया कि रात में करीब 1:30 बजे एक जीप आश्रम के पास आकर रुकी थी और एक घंटे बाद वापस चली गई थी।

माना जा रहा है कि चोर उसी जीप में आए थे। जुलाई माह में औंछा में श्रृंगी आश्रम परिसर में खोदाई के दौरान एक 11 फीट का कंकाल और कुछ प्राचीन मूर्तियां मिली थीं।

उसके बाद बनकटी आश्रम में भी खोदाई की गई थी। इसी खोदाई में 19 जुलाई को प्राचीन हरिहर मूर्ति, शिवलिंग और अवशेष मिले थे। उस समय यहां पहुंची पुरातत्व विभाग की टीम ने मूर्तियों और अवशेषों के  दसवीं शताब्दी के होने का अनुमान लगाया था।
विज्ञापन


तभी हरिहर मूर्ति को आश्रम परिसर में ही एक मठिया बनवाकर स्थापित करा दिया था, यहीं से यह मूर्ति चोरी हो गई। लोगों में पुलिस की लापरवाही को लेकर भी रोष था। आश्रम प्रबंधक लालतानंद ने खोदाई के दौरान ही मूर्ति के चोरी जाने की आशंका जताई थी।

तत्कालीन एसडीएम अमित कुमार ने आश्रम पर दो सिपाहियों की तैनाती के निर्देश दिए थे। मगर सिपाही आश्रम पर नहीं पहुंचे थे।

थानाध्यक्ष औंछा डीके शर्मा ने बताया कि मूर्ति चोरी होने की घटना की जांच की जा रही है। जिन स्थानों पर खोदाई में मूर्तियां और अवशेष मिले थे, वहां गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें