फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSEE: सरकारी कॉलेजों में 50 प्रतिशत सीटें खाली

Sat, 02 Aug 2014 10:49 AM IST
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीट कन्फर्मेशन की 15 हजार रुपये फीस जमा करने के बाद अब सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में भी रिपोर्ट करने स्टूडेंट नहीं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे में अभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों की भी 50 प्रतिशत सीटें खाली चल रही हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सरकारी कॉलेजों में रिपोर्ट करने का समय बढ़ाकर अब 4 अगस्त तक कर दिया है।
विज्ञापन


ऐसे में अब स्टूडेंट को फीस जमा करने के लिए और वक्त मिल गया है। यूपीटीयू प्रशासन का कहना है कि 4 अगस्त को खाली सीटों का ब्यौरा ऑनलाइन किया जाएगा।

यूपीटीयू प्रशासन के अनुसार 4 अगस्त तक सरकारी कॉलेजों में वह स्टूडेंट जिन्होंने रिपोर्ट नहीं किया है वह भी पहुंच जाएंगे।

इसके बाद करीब 15 फीसदी सीटें ही बचने की उम्मीद है। इस पर काउंसलिंग 5 अगस्त को एक बार फिर सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों की खाली सीटों पर काउंसलिंग होगी।

यूपीटीयू के प्रतिकुलपति प्रो. दिवाकर सिंह यादव ने बताया कि अभी करीब 4 हजार रैंक तक के स्टूडेंट्स को ही सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों की सीटें मिल पाई हैं।
विज्ञापन


आगे यह बहुत बढ़ा भी तो एससी-एसटी कैटेगरी में दस हजार रैंक तक के स्टूडेंट सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश पा सकेंगे।

ओपन कैटेगरी में अभी जो स्थिति है उसके अनुसार 6 हजार रैंक तक के स्टूडेंट भी दूसरी काउंसलिंग में दाखिला पाएंगे यह कहना मुश्किल है।

अभी एनआईटी का रिजल्ट निकलने के कारण कुछ स्टूडेंट उधर भी शिफ्ट हुए होंगे मगर इसके बावजूद रैंक बहुत नीचे गिरने की उम्मीद नहीं है।

अभी 4 अगस्त तक इंजीनियरिंग कॉलेजों में फीस जमा करने की अंतिम तारीख है तब तक काफी स्टूडेंट अपनी फीस इंजीनियरिंग कॉलेज में रिपोर्ट करके जमा कर देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें