फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएसईई ने जारी किया वेरिफिकेशन शिड्यूल, देखें वेबसाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) द्वारा 16 जून से शुरु हो रही यूपीएसईई काउंसलिंग के लिए वेबसाइट http://upsee.nic.in को एक्टिव कर दिया गया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही वेबसाइट पर वेरिफिकेशन शिड्यूल भी जारी कर दिया गया है। काउंसलिंग के अंतर्गत 16 से 23 जून तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और 24 जून से चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया होगी।

काउंसलिंग के पहले दिन 16 जून को बीटेक की 1 से लेकर 1000 रैंक तक के अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा।

इसके बाद 17 जून को 1001 से 5000 और 18 जून को 5001 से 15000 रैंक, 19 जून को 15001 से 40000 रैंक, 20 जून को बीटेक की 40001 से 70000 रैंक,

21 जून को 70001 से एक लाख और 22 जून को 100001 व इससे अधिक रैंक पाने वाले अभ्यर्थियों का वेरिफिकेशन होगा।
विज्ञापन

जानें किसका कब होगा वेरिफकेशन

इसके अलावा 19 और 20 जून को बीआर्क, बी फार्मा, बीटेक बॉयोटेक, बीएचएमसीटी, बीफैड, बीएफए, लेटरल इंट्री और डिप्लोमा वालों का और 21 व 22 जून को एमबीए,एमएएम, एमसीए और एमसीए लेटरल इंट्री वालों का वेरिफिकेशन होगा।

23 जून को उन सभी का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा जो इससे पहले के दिनों में नहीं आए। इसके अलावा चॉइस फिलिंग में अभ्यर्थियों को राहत देने के लिए यूपीएसईई की वेबसाइट पर एक प्रेजेंटेशन फाइल उपलब्ध कराई गई है जिसमें चॉइस फिलिंग के सभी स्टेप्स को बताया गया है। इनको देखकर अभ्यर्थी आसानी से चॉइस लॉक की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें