सरकार नौकरी का पिटारा खुल गया है। तो अब देर किस बात की, जल्दी से अप्लाई करें। सेना में अफसर बनने का सुनहरा मौका है। लोक सेवा संघ आयोग की ओर से 375 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। सफल उम्मीदवार नेशनल डिफेंस अकादमी में ट्रेनिंग करने के बाद अफसर के पद पर नियुक्त किए जाएंगे। सेना में 208 पद, नौसेना में 42 और एयरफोर्स में 70 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा 55 पद कैडेट के भरे जाएंगे।
देश भर में चुनिंदा केंद्रों पर लिखित परीक्षा ली जाएगी। आवेदक की आयु 16 से 19 वर्ष के बीच होनी चाहिए यानि आवदेक की जन्म तिथि 2 जुलाई 1996 और 1 जुलाई 1999 के बीच होनी चाहिए। शुरूआत में वेतनमान 15600-39100 दिया जाएगा। इसके अलावा उम्मीदवारों को महंगाई भत्ता, आवासीय भत्ता, सीसीए इत्यादि समय-समय पर लागू नियम के अनुसार देय होंगे।
ऑनलाइन मोड से ही करें अप्लाई
याद रहे सिर्फ ऑनलाइन मोड से किए गए आवदेन ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 27-12-2014 से शुरू है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 23 जनवरी 2015 है। योग्यता का विवरण- आवेदक +2 पास होना चाहिए। +2 में अपीयरिंग छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। आर्म्ड फोर्सेज में करियर बनाना प्रतिष्ठा व गरिमा की बात तो होती है, लेकिन इसकी डगर बहुत आसान भी नहीं है।
यही कारण है कि इसमें उन्हीं युवाओं को वरीयता दी जाती है, जो शारीरिक और मानसिक रूप से तंदुरुस्त होने के साथ ही जोश से भरा हो और देश के लिए जान भी न्योछावर करने में सक्षम हो। इएनडीए कैडेट्स के लिए चयनित होने के लिए आपको तीन चरणों में आयोजित परीक्षा से गुजरना पड़ेगा। सबसे पहले यूपीएससी द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा। इसके बाद सर्विस सिलेक्शन बोर्ड द्वारा आयोजित इंटरव्यू (इंटेलिजेंस व पर्सनैल्टी टेस्ट) और फिर सर्विस मेडिकल बोर्ड द्वारा आयोजित मेडिकल एग्जाम।
तीन साल खडगवासला में होगी ट्रेनिंग
विभिन्न चरणों में आयोजित परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों की पर्सनैल्टी यानी मजबूत शरीर व तेज दिमाग की जांच की जाती है। उम्मीदवारों की ऊंचाई कम से कम 157.5 सेमी. (एयरफोर्स के लिए 162.5 सेमी.) होनी चाहिए। हालांकि, गोरखा व लक्षद्वीप, गढवाल, कुमाउं पहाड़ी तथा उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए ऊंचाई के मामले में छूट का प्रावधान है।
सफल उम्मीदवारों को पुणे के खडगवासला स्थित नेशनल डिफेंस एकेडमी में ट्रेनिंग दी जाती है। तीनों सर्विसेज के कैडेट्स एकेडमी में तीन साल बिताते हैं और फिर सेना के तीनों अंगों में अलग-अलग एक साल के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। इसके बाद आर्मी, नेवी या एयर फोर्स में ऑफिसर बनते हैं।
इस तरह के होते हैं सवाल
एनडीए व नेवल एकेडमी एग्जामिनेशन में मैथमेटिक्स, इंग्लिश व जनरल नॉलेज पर जोर दिया जाता है और सवाल मुख्य रूप से +2 के सिलेबस पर ही आधारित होते हैं। ध्यान रहे, अगर आपने गलत जवाब दिया, तो इसके लिए नेगेटिव मार्किंग होती है। 300 अंकों के गणित के पेपर अल्जेब्रा, मैट्रिसेज व डिटरमिनांट्स, ट्रिगोनोमेट्री, एनालिटिकल ज्योमेट्री, 2 तथा 3 डाइमेंशन, डिफरेंशियल कैलकुलस, इंटीग्रल कैलकुलस व डिफरेंशियल इक्वेशन, वेक्टर अल्जेब्रा, प्रोबेबिलिटी आदि पर आधारित होते हैं।
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें
जनरल एबिलिटी पेपर 600 अंकों का होता है। पार्ट ए में 200 अंकों के वैकल्पिक प्रश्न होते हैं, जिससे अंग्रेजी की दक्षता आंकी जाती है। पार्ट बी 400 अंकों का होता है, जिसमें जनरल साइंस व जनरल नॉलेज से प्रश्न पूछे जाते हैं। लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) द्वारा इंटेलिजेंस व पर्सनैल्टी टेस्ट के लिए बुलाया जाता है।