संघ लोक सेवा आयोग की ओर से ली जा रही रक्षा सेवा परीक्षा 14 फरवरी को होगी। वहीं आईबीपीएस (लिपिक) की परीक्षा भी लिखित परीक्षा भी इसी दिन होने जा रही है। इससे हजारों अभ्यर्थी परेशान हो गए हैं। एक साथ दो परीक्षाओं में बैठना अभ्यर्थियों के लिए मुश्किल है।
प्रदेश के हजारों छात्रों ने दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है, लेकिन दोनों परीक्षाएं एक ही दिन से अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। कार्तिक गर्ग, सुनील कुमार, प्रदीप कुमार, नरेश कुमार, विजेंद्र कुमार, रोहित, शुभम आदि का कहना है कि संघ लोक सेवा आयोग 14 फरवरी को रक्षा सेवा परीक्षा करवा रहा है।
परीक्षा शिमला के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में होगी। यह तीन चरणों में होगी। पहला चरण सुबह 9 बजे से 11 बजे, दूसरा चरण दोपहर 12 से दो बजे और तीसरे चरण की परीक्षा दोपहर तीन से पांच बजे तक होगी। इसी दिन आईबीपीएस (लिपिक) की परीक्षा भी जिला स्तर होने जा रही है।
ऐसे में अभ्यर्थी परेशान हैं कि किस परीक्षा में हिस्सा लें और किसे छोड़ें। अभ्यर्थियों का कहना है कि दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन कर रखा है। अभ्यर्थियों ने मांग की है कि किसी एक परीक्षा की तिथि को बदला जाए, ताकि अभ्यर्थी दोनों परीक्षा में हिस्सा ले सकें।