इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) लखनऊ में स्टूडेंट्स को अब
भारतीय संस्कृति और परंपरा से रूबरू करवाया जाएगा।
यहां का पूरा माहौल एक
गुरुकुल की तरह बनाया जाएगा जहां स्टूडेंट्स को सुबह चार बजे उठना होगा और दिन
की शुरुआत योग से होगी।
शुक्रवार से यहां यूपी स्टेट कन्वेंशन का तीन
दिवसीय आयोजन शुरू होगा जिसमें भारतीय शास्त्रीय नृत्य-संगीत जैसे आयोजन से
छात्रों का भारतीय कला-संस्कृति से परिचय करवाया जाएगा।
आईआईएम लखनऊ और
स्पिक मैके द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस तीन दिवसीय कन्वेंशन में
विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र भाग लेंगे।
इसमें इतिहासविद् डॉ. योगेश
प्रवीन लखनऊ और यूपी के इतिहास, कला व संस्कृति के बारे में छात्रों को
जानकारी देंगे।
भारतीय गायन में उस्ताद अब्दुल राशिद खान, प्रख्यात मोहन
वीणा वादक पंडित विश्व मोहन भट्ट सहित कई नामचीन हस्तियां कार्यक्रम में
मौजूद रहेंगी। कार्यक्रम के समापन समारोह में महामहिम राज्यपाल बीएल जोशी
भी मौजूद रहेंगे।