फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई समस्या हो तो मिलाएं एसईई की हेल्पलाइन

Sun, 23 Mar 2014 09:12 AM IST
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाले यूपी स्टेट एंट्रेंस एग्जाम (एसईई) की हेल्प लाइन जारी कर दी गई है।
विज्ञापन


ज्यादातर छात्रों को ऑनलाइन पेमेंट में हो रही दिक्कतों को देखते हुए ई-मेल और फोन नंबर जारी किए गए हैं। इसके अलावा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में अब छह की जगह आठ फोटोग्राफ रखने के निर्देश दिए गए हैं।

एसईई परीक्षा 20 व 27 अप्रैल को होगी, जिसके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पांच अप्रैल तक जारी रहेंगे।

उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी (यूपीटीयू) के मुताबिक डेबिट/क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने में जिन छात्रों को पैसा कटने के बाद भी पेमेंट रिसीव न होने का मैसेज मिल रहा हो, वे छात्र अपनी शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन


साथ ही ई-चालान भरने के बाद भी पेमेंट रिसीव न होने का मैसेज मिल रहा हो तो इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ अपनी शिकायत bo3926@pnb.co.in ईमेल पर करते हुए सीसी upsee2014@uptu.ac.in पर भेजनी होगा।

इसके अलावा पीएनबी बैंक की हेल्पलाइन 0522-2394513 पर भी छात्र संपर्क कर सकते हैं। दूसरी ओर, एसईई के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में इस बार कलर फोटोग्राफ अपलोड कराया जा रहा है।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ने छात्रों को निर्देश दिए हैं कि इस फोटोग्राफ की छह से आठ कॉपियां सुरक्षित रखें। दाखिला प्रक्रिया के दौरान वेरिफिकेशन में इसका इस्तेमाल किया जाना है।

खासतौर से परीक्षा के दिन होने वाले वेरिफिकेशन, उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और काउंसलिंग के दिन भी छात्र के इसी फोटोग्राफ की जरूरत पड़ेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें