फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसान बना शैतान, कुत्ते से ये कैसी हैवानियत!

Sun, 23 Mar 2014 08:21 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आम तौर पर लोग अपने पालतू जानवरों के साथ इतना रम जाते हैं कि वो उनके परिवार का अहम सदस्य बन जाता है। लेकिन इसी दुनिया में इंसानों की शक्ल में कुछ ऐसे लोग हैं, जो किसी भी सीमा तक जा सकते हैं।
विज्ञापन


यह मामला भी एक ऐसे ही व्यक्ति का है, जिसने अपने कुत्ते के साथ कुछ ऐसा कर दिया, जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल है।

33 साल के डेविड लोइ ने एक कुत्ता पाला और फ्लाई नाम के इस कुत्ते के बुरे दिन शुरू हो गए। डेविड ने इसे पाल तो लिया, लेकिन उसे सुकून से भरा एक भी पल जीने को नहीं दिया।

डेली मेल के मुताबिक मामला इंग्लैंड का है। कुत्ते को पालने की जिम्मेदारी लेकर डेविड ने उसका जरा भी ख्याल नहीं रखा।

डेविड कुत्ते को हमेशा घर में रखता था और कभी भी उसे खाना नहीं देता था। कई दिनों तक खाना नहीं देने की वजह से कुत्ते का वजन काफी गिर गया था।

घर में वो एक कोने में पड़े रहता था फिर भी डेविड को कभी उस पर दया नहीं आती थी। कुत्ते की हालत कुछ दिनों बाद इतनी खराब हो गई कि उसके शरीर की हड्डियां नजर आने लगीं।
विज्ञापन

 
कुत्ते का कोई इलाज न करवाने की वजह से उसे डायबीटीज, दांत की बीमारी और ट्यूमर भी हो गया था। हैरान करने वाली बात तो ये थी कि कुत्ते का मालिक पेशे से जानवरों का डॉक्टर है।

'मुर्गी के अंडों' से वो बन गई मां

गुपचुप तरीके से जब कुत्ते की इस खराब हालत का पता सरकार को चला, तब उन लोगों ने कुत्ते को फौरन डेविड के घर से निकाल बाहर किया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

खाली बोतल सा पिचका सिर, एक घूसे ने किया ये हाल

कुत्ते की हालत इतनी खराब हो चुकी थी डॉक्टरों का मानना था कि इलाज के बाद भी उसे बचाना मुश्किल होगा। इसके बाद कुत्ते की बिगड़ी हालत को देखकर उसे गोली से मार डाला गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें