फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 से शुरू हो सकते हैं यूपी बोर्ड के प्रैक्टिकल

Tue, 14 Jan 2014 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 10 के बजाय अब 15 जनवरी से शुरू होने की उम्मीद है। बोर्ड की ओर से परीक्षकों का ब्यौरा न आने के कारण प्रैक्टिकल एग्जाम तय समय पर शुरू नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन


सोमवार शाम तक 487 में से 350 विद्यालय अपने यहां के परीक्षकों का ब्यौरा ले जा चुके हैं। राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य देवकी सिंह के अनुसार परीक्षकों से संपर्क करके बोर्ड प्रैक्टिकल की तिथियां तय की जा रही हैं।

कॉलेज में 15 जनवरी को विज्ञान विषय का प्रैक्टिकल होगा। बोर्ड के कार्यक्रम के अनुसार लखनऊ मंडल में प्रैक्टिकल परीक्षाएं 24 जनवरी तक संपन्न हो जानी थीं लेकिन देरी से शुरू होने के कारण प्रैक्टिकल देर से संपन्न भी होंगे।
विज्ञापन


मोंटफोर्ट इंटर कॉलेज में प्रैक्टिकल के लिए जनवरी के अंतिम और फरवरी के प्रथम सप्ताह में स्टूडेंट्स को बुलाया गया है।

जिला विद्यालय निरीक्षक पीसी यादव के अनुसार अगर किसी विद्यालय में प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए वसूली की शिकायत आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राजकीय हुसैनाबाद इंटर कॉलेज में शारीरिक शिक्षा विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा 20 व 21 जनवरी को सुबह 10 बजे से आयोजित होगी। यह जानकारी कॉलेज के प्रधानाचार्य ने दी दी।

इसी तरह नवयुग इंटर कॉलेज में कंप्यूटर विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा 15 जनवरी को सुबह 11 बजे से होगी। यह जानकारी कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. मीनाक्षी प्रसाद ने दी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें