फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो बोर्ड परीक्षा में फर्जी कक्ष निरीक्षक करेंगे ड्यूटी!

Thu, 12 Feb 2015 05:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षकों की कमी इस बार सबसे बड़ी मुसीबत बनने वाली है। एक हफ्ते के बाद बोर्ड परीक्षा शुरू होने वाली हैं।
विज्ञापन


इसके बावजूद अभी तक कक्ष निरीक्षकों पर स्थिति साफ नहीं हैं। बोर्ड द्वारा जारी निर्देश के अनुसार कक्ष निरीक्षकों के परिचय पत्र वेबसाइट के माध्यम से ही जारी होने हैं।
विज्ञापन


अभी तक परिचय पत्र जारी होने की शुरुआत ही नहीं हुई है। ऐसे में केंद्र व्यवस्थापकों की हालत खराब हो रही है।

यही हाल रहा तो अंतिम समय में बगैर परिचय पत्र के ही कक्ष निरीक्षकों से ड्यूटी करवानी होगी। आशंका जताई जा रही है कि ऐसे हालात में फर्जी कक्ष निरीक्षकों से ड्यूटी करवाई जा सकती है जिससे पारदर्शिता बरकरार रह पाना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें