फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों में फेरबदल शुरू

Wed, 11 Dec 2013 02:08 AM IST
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए बनाए गए 153 केंद्रों की सूची को मंडलीय समिति के पास भेजने से पहले उसमें फेरबदल शुरू हो गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को डीआईओएस कार्यालय में इन केंद्रों की सूची में तीन नए स्कूलों के नाम जोड़े जाने और दो कॉलेजों के नाम घटाए जाने की चर्चा रही।

फिलहाल डीआईओएस उमेश त्रिपाठी ने इस मामले में कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया है और उन्होंने इस सूची को सीडीओ के पास भेज दिया है।

अब बुधवार को डीएम के अनुमोदन के बाद इसे संयुक्त शिक्षा निदेशक शकुंतला देवी को भेज दिया जाएगा।

जिन स्कूलों के नाम जोड़े जाने की चर्चा है उनमें जय मां चंद्रिका हायर सेकेंड्री स्कूल और एसडी मेमोरियल स्कूल व एक अन्य शामिल है। वहीं, शिया इंटर कॉलेज में धारण क्षमता के हिसाब से दो केंद्र बनाए गए थे।

अब इसमें से एक काट दिया गया है। इसके अलावा एक स्कूल महिलाबाद का बोर्ड परीक्षा केंद्र की सूची से बाहर हुआ है। फिलहाल, अब अंतिम सूची मंडलीय समिति को एक दो दिन में भेजे जाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि पहले जब बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची तैयार हुई थी तो उस समय राजधानी के डीआईओएस पीसी यादव थे अब कोर्ट के आदेश पर डीआईओएस पद पर उमेश त्रिपाठी काम कर रहे हैं। ऐसे में अब इस सूची में नाम जोड़ने व घटाने का काम किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें