फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के स्टूडेंट्स को झटका दे सकती है ये खबर

Thu, 12 Mar 2015 04:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में सुरक्षा और सावधानी के सारे मानक बुधवार को तार-तार हो गए। काशीश्वर इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर हाईस्कूल की लिखी हुई उत्तर पुस्तिकाएं आधे घंटे से ज्यादा समय तक सड़क किनारे पड़ी रहीं।
विज्ञापन


इस दौरान लोग उसके पास से निकलते रहे। आधा घंटे बाद चपरासी वापस आया तब जाकर उत्तर पुस्तिकाएं संकलन केंद्र भेजी गईं।

यूपी बोर्ड में परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचाने की जिम्मेदारी परीक्षा केंद्र पर ही होती है। दूरी चाहे जितनी हो पर कॉपियां पहुंचाने के लिए प्रति फेरा केवल 12 रुपये दिए जाते हैं।

ऐसे में उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल ज्यादातर परीक्षा केंद्रों से साइकिल, रिक्शा या फिर टैक्सी से पहुंचाई जाती हैं।
विज्ञापन

ऐसे हुई लापरवाही

बुधवार को हाईस्कूल में चित्रकला विषय का अंतिम पेपर हुआ। सुबह पौने 11 बजे तक चली परीक्षा के बाद 12 बजे के करीब बंडल सील करने के बाद कॉलेज से चपरासी संकलन केंद्र के लिए निकला।

थोड़ी देर जाने पर उसे याद आया कि उत्तर पुस्तिका का वह केवल एक बंडल लेकर आया है।

इसके बाद उसने पहला बंडल वहीं पर छोड़ दिया और दूसरा बंडल लेने के लिए विद्यालय वापस चला गया। इस दौरान वहां से लोग आते-जाते रहे।

इस दौरान लोग आते-जाते रहे। अमर उजाला के संवाददाता ने बंडल की फोटो भी ली पर किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया।

करीब आधे घंटे के बाद चपरासी दूसरा बंडल लेकर आया और फिर टैक्सी से संकलन केंद्र के लिए रवाना हुआ।

उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचाने के लिए केवल 12 रुपये प्रति फेरा का भुगतान किया जाता है। ऐसे में चपरासी ही उत्तर पुस्तिकाओं का बंडल लेकर टैक्सी से संकलन केंद्र तक जाता है।

काशीश्वर इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक का कहना है, बंडल सड़क पर छोड़ने की घटना की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो इसकी जांच कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें