फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: सेक्स वीडियो दिखाकर अभिनेत्री से रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
कभी एयरहोस्टेस के तौर पर काम करने वाली अभिनेत्री ने रेप की घटनाओं को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। अभिनेत्री ने इस साल की शुरुआत में ही मुंबई पुलिस के एक थाने में जाकर रेप की शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


30 वर्षीय अभिनेत्री अपने पति के साथ पंजाब में रहती थी। तीन साल पहले उनका तलाक हो गया, जिसके बाद उसने पंजाबी फिल्मों में अभिनय करना शुरू कर दिया। फिल्मों की शूटिंग के लिए वह अक्सर मुंबई जाती थी।

2013 में भी वह जब एक बार फिल्म की शूटिंग के लिए वहां गई तो उसकी मुलाकात कोलकाता के एक बिजनेसमैन के बेटे अमित सिनॉय से हुई। धीरे-धीरे उनका रिश्ता गहराता गया।
विज्ञापन

मंदिर में की शादी, बनाया सेक्स वीडियो

मिड डे के अनुसार, कुछ समय बाद अभिनेत्री को पता चला कि अमित शादीशुदा है तो उसने उस पर पत्नी से तलाक लेकर शादी करने का दबाव बनाया। उसने शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने से भी मना कर दिया। जिसके बाद अमित ने नई चाल चली।

उसने जुलाई 2014 में अभिनेत्री को एक मंदिर में ले जाकर गुपचुप तरीके से शादी कर ली। इसके बाद जब उसने अमित से शादी रजिस्टर कराने की बात कही तो एक दिन उसने उसकी न्यूड तस्वीरें सोशल साइट पर डाल दीं।

इस घटना के बाद वे दोनों इस साल जनवरी में अलग हो गए। हालांकि इसके अमित उसका लगातार पीछा करता रहा और एक दिन उसने उसे बुलाकर उन दोनों के बीच सेक्स का वीडियो दिखाया। उसने उसे धमकी दी कि वह वीडियो को ऑनलाइन करके उसे बदनाम कर देगा।

होटल ले जाकर किया रेप, अप्राकृतिक सेक्स

उसे जरा धमका कर वह उससे मिलने की कोशिश करने लगा और 20 जनवरी को वह मुंबई के एक होटल में उससे मिलने गई, जहां उसने उसके साथ रेप किया और उसे ओरल सेक्स के लिए भी मजबूर किया।

28 जनवरी को पीड़िता ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि पुलिस स्टेशन पर बयान दर्ज कराते वक्त उसके साथ एक भी महिला पुलिसकर्मी नहीं थी। जिसके चलते वह असहज को गई। इसके चलते वह पुलिस से वह सबकुछ नहीं बता सकी जो उसके साथ होटल में हुआ था।

पुलिस ने शिकायत तो दर्ज की लेकिन धाराओं में गोलमाल किया। पीड़िता को उस वक्त कुछ समझ नहीं आया क्योंकि एफआईआर मराठी में दर्ज की गई थी। उसे जरा भी अहसास नहीं था कि पुलिस ने एफआईआर में अप्राकृतिक सेक्स और सेक्स वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने के आरोप गायब कर दिए। उसे इसकी भनक तब लगी जब पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए उसे डॉक्टर के पास भेजा, जो कि एक महिला थी।
विज्ञापन

पुलिस ने दी अपनी सफाई

पीड़ित अभिनेत्री ने बताया कि उसे मराठी नहीं आती और पुलिस ने एफआईआर से जरूरी और गंभीर आरोप हटा दिए। जिसका पता उसे बाद में चला। इसके बाद पीड़िता ने कहा कि अब वह इस मुद्दे को लेकर कमिश्नर तक जाएगी।

पुलिस से जब इस बारे में जानने की कोशिश की गई कि उन्होंने अप्राकृतिक सेक्स के आरोप क्यों नहीं लगाए तो मामले की छानबीन कर रहे एपीआई कृष्नाराव निकम ने कहा कि पीड़िता ने इस बारे में उन्हें कुछ नहीं बताया।

इस मामले में सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर रविचंद्रन पवार ने कहा कि पूछताछ के दौरान वहां पर महिला पुलिसकर्मी का होना जरूरी है। इसकी जांच की जाएगी और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें