फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कालरशिप के लिए 12वीं पास छात्र ये खबर पढ़ें

Fri, 21 Mar 2014 04:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घड़ूआं ने वर्ष 2014 के लिए दाखिला नीति घोषित कर दी है। यूनिवर्सिटी ने 12वीं पास करने वाले तीन सौ प्रतिभाशाली बच्चों को इंजीनियरिंग की पढ़ाई में सौ फीसदी स्कालरशिप देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


स्कालरशिप के लिए विद्यार्थियों को आल इंडिया स्तर पर होने वाली सीयू सेट-2014 प्रवेश परीक्षा देनी होगी। परीक्षा एक जून 2014 में होगी। परीक्षा के लिए देशभर में 58 सेंटर बनाए जाएंगे।

यूनिवर्सिटी के उप कुलपति डॉ. आरएस बावा ने बताया कि इस वर्ष से दाखिला लेने वाले पहले 50 प्रतिशत विद्यार्थियों को सौ फीसदी और दूसरे 50 फीसदी विद्यार्थियों को 75 प्रतिशत टयूशन फीस की स्कालरशिप दी जाएगी।
विज्ञापन


स्कालरशिप के लिए नौ करोड़ रुपये का बजट पास हुआ है। यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर आनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 25 मई है, जबकि 31 मई तक विद्यार्थियों को रोल नंबर जारी कर दिए जाएंगे। संस्थान की वेबसाइट www.chandigarhuniversity.ac.in से हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें