फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा 9 से लेकर 12वीं तक नया सिलेबस तैयार

Fri, 21 Mar 2014 02:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा नौवीं से लेकर 12वीं तक की इतिहास विषय की किताबों में बदलाव किया है।
विज्ञापन


बोर्ड ने किताबों को नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क 2005 व पंजाब करिकुलम फ्रेमवर्क 2013 के अनुसार तैयार किया है। बोर्ड ने किताबों को आखिरी रूप देकर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। साथ ही लोगों से सुझाव मांगे हैं। बोर्ड का कहना है कि इसके बाद किताबों को आखिरी रूप दे दिया जाएगा।

बोर्ड की अकादमिक शाखा ने किताबों को रिवाइज करने की योजना बनाई थी। इस काम में विभिन्न यूनिवर्सिटीज, विधिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों व विशेषज्ञों ने काम किया। इस दौरान नौवीं व दसवीं की सामाजिक विज्ञान विषय के इतिहास भाग, 11वीं और 12वीं के इतिहास में बदलाव किया गया। लोगों को 15 दिन में सुझाव देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुझाव बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in  पर या डायरेक्टर अकादमिक पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड को भेजे जा सकते हैं। जिक्रयोग है कि कई सालों से बोर्ड का सिलेबस रिवाइज नहीं हुआ था। ऐसे में किताबों में बच्चाें को गलत जानकारी पढ़ाने की बात सामने आई थी। इसके बाद बोर्ड ने किताबों को रिवाइज करने की दिशा में काम शुरू किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें