फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, कब आएंगे अंडर ग्रेजुएट परीक्षाओं के रिजल्ट

Thu, 22 May 2014 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पीयू और एफिलिएटेड 188 कॉलेज से इसी सत्र में ग्रेजुएशन की परीक्षा दे चुके विद्यार्थियों को अब रिजल्ट के लिए अधिक लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पीयू प्रशासन ने रिजल्ट की नई संभावित तिथि तैयार कर ली है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार तय शेड्यूल से 7 से 10 दिन पहले 26 मई तक पीयू अंडर ग्रेजुएट परीक्षाओं का पहला रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। सभी कक्षाओं के फाइनल ईयर के रिजल्ट पहले घोषित होंगे, ताकि विद्यार्थियों को पीजी कोर्स में दाखिले में दिक्कत नहीं आए। अप्रैल-मई 2014 में करीब 3.50 लाख ग्रेजुएशन स्तर के विद्यार्थी परीक्षा में अपीयर हुए हैं।

बीबीए और बीसीए का रिजल्ट सबसे पहले

पंजाब यूनिवर्सिटी सीओई ब्रांच से मिली जानकारी अनुसार बीबीए और बीसीए फाइनल ईयर का रिजल्ट 26 मई तक  घोषित करने की तैयारी है। अधिकारी अंक तालिका को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।

बीकॉम फाइनल ईयर का रिजल्ट 30 मई और बीकॉम प्रथम और दूसरे वर्ष का रिजल्ट मई के पहले हफ्ते में घोषित कर दिया जाएगा। उधर बीए तीसरे वर्ष का रिजल्ट भी इस बार जून के पहले हफ्ते तक घोषित करने की तैयारी है।

पीयू अधिकारियों के अनुसार अगर आंसरशीट चेकिंग के रेट बढ़ाने के मामले पर दो दिन शिक्षक विरोध प्रदर्शन नहीं करते तो रिजल्ट ओर भी कुछ दिन पहले तैयार हो सकता था।

एसएमएस से रिजल्ट देने की तैयारी

पीयू प्रशासन पहली बार रिजल्ट के लिए एसएमएस सर्विस शुरू कर सकता है। इस संबंध में पिछले हफ्ते भर से अधिकारियों की मीटिंग चल रही है। इसके अलावा कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन ब्रांच रिजल्ट संबंधी किसी भी तरह की दिक्कत पर स्पेशल हेल्पलाइन भी शुरू करेगी। विद्यार्थियों को डिटेल मार्क्सशीट 3 से 4 दिन के अंदर वेबसाइट पर ही मिल जाएगी।
विज्ञापन

कर्मचारी दिन रात काम में जुटे

कोट्स
सोमवार तक बीबीए और बीसीए फाइनल का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। लोकसभा चुनाव में डेटशीट बदलने के बावजूद रिजल्ट को समय से पहले निकालने के लिए सभी कर्मचारी दिन रात काम में जुटे हुए हैं। जून अंत तक सभी रिजल्ट हर हाल में घोषित कर दिए जाएंगे।
- प्रो.परविंदर सिंह, कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन, पंजाब यूनिवर्सिटी 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें