राजकीय तकमिल-उत-तिब-यूनानी मेडिकल कॉलेज में शैक्षिक सत्र 2013-14 पर लगी
रोक हट गई है।
इस सत्र में कॉलेज की बीयूएमएस की 40 सीटों पर प्रवेश लिया
जा सकेगा। चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय ने भी इन सीटों पर प्रवेश के लिए
काउंसलिंग में शामिल करने को हरी झंडी दे दी है।
सभी 40 सीटें सेकंड
काउंसलिंग में ही अलॉट की जाएगी। हालांकि, इलाहाबाद के यूनानी मेडिकल कॉलेज
को मान्यता नहीं मिल पाई है।
सीपीएमटी: शुरू हो गई दूसरे चरण की काउंसलिंग
इच्छुक
अभ्यर्थी स्टेट रैंक की काउंसलिंग के आधार पर काउंसलिंग में शामिल हो सकते
हैं। स्टेट रैंक 801 से 2500 तक के अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच
रविवार को होगी।
उनकी काउंसलिंग सोमवार को होगी। 2501 से 6500 रैंक के
अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों की जांच 23 सितंबर और काउंसलिंग 24 सितंबर को
होगी।
6501 से 12 हजार तक के अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों की जांच 24
सितंबर और काउंसलिंग 25 सितंबर को होगी।