फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK PCS की कटऑफ जारी, यहां देखें

Thu, 12 Feb 2015 09:26 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से 30 नवंबर 2014 को आयोजित हुई सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा(पीसीएस) प्री 2012 परीक्षा की कटऑफ जारी कर दी गई।
विज्ञापन


पीसीएस प्री 2010 की तुलना में नीचे
खास बात यह है कि पहली बार सीसैट पैटर्न पर हुई परीक्षा की कटऑफ पीसीएस प्री 2010 की तुलना में नीचे रही। सामान्य श्रेणी के नजरिए से कृषि सेवा सांख्यिकी की कटऑफ सर्वाधिक 205 रही। आयोग की ओर से 300 अंकों की इस परीक्षा का परिणाम बीते सप्ताह जारी किया गया था।

मंगलवार को आयोग ने सभी पदों की अलग-अलग कटऑफ जारी कर दी। कृषि सेवा श्रेणी 2 सेक्शन सी(सांख्यिकी शाखा) में सामान्य श्रेणी की कटऑफ सबसे ज्यादा 205 रही। दूसरे स्थान पर सहायक श्रम आयुक्त(श्रम एवं सेवायोजन विभाग) की सामान्य की कटऑफ 204.75 रही।
विज्ञापन


तीसरे स्थान पर समेकित पदों(डिप्टी कलेक्टर, पुलिस उपाधीक्षक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी आदि) में सामान्य की कटऑफ 189.25 रही।
विज्ञापन


सामान्य श्रेणी में सबसे कम कटऑफ सहायक निदेशक(संस्कृत शिक्षा) की 100.25 रही। जानकारी के मुताबिक पीसीएस प्री 2010 की कटऑफ सामान्य श्रेणी की 212 थी। माना जा रहा है कि इस बार सीसैट पैटर्न पर परीक्षा होने की वजह से कटऑफ नीचे गई है।

यहां देखें पदवार व श्रेणीवार कटऑफ : www.ukpsc.gov.in
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें