फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी नेट के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) 2015 के लिए ऑनलाइन आवेदन वीरवार से शुरू कर दिए हैं। इस बार परीक्षार्थियों को बढ़े हुए शुल्क के साथ आवेदन करना होगा।
विज्ञापन


चार परीक्षा केंद्रों का भी चयन करना होगा। परीक्षा 28 जून को होगी। नेट 2015 के लिए तीनों पेपर बहु विकल्पीय उत्तर (ऑब्जेक्टिव) वाले होंगे। सीबीएसई ने 16 अप्रैल से ऑनलाइन फार्म जमा करने को लिंक ओपन कर दिया है।

परीक्षार्थी 15 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 16 मई तक चालान बैंक शाखा में जमा करवाना होगा।

ये रहेगी फीस, हिमाचल में दो सेंटर

निर्धारित फीस ऑनलाइन क्रेडिट/डेबिट कार्ड के माध्यम से भी भर सकते हैं। चालान फार्म केवल सिंडीकेट, आईसीआईसीआई, केनरा बैंक की शाखा में जमा करवाना होगा। परीक्षा केंद्र कॉलम में प्राथमिकता अनुसार चार केंद्रों का चयन करना होगा।

हिमाचल में धर्मशाला और शिमला सेंटर हैं। सामान्य छात्रों को 450 की जगह 600 रुपये, ओबीसी छात्रों को 250 की जगह 300 रुपये, एससी/एसटी छात्रों को 110 की 250 रुपये फीस देनी होगी। उधर, ए-वन सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के एमडी छोविंद्र ठाकुर ने बताया कि नेट के लिए ऑनलाइन आवेदन को लिंक ओपन कर दिया गया है।
विज्ञापन

आवेदन को पूरे करने होंगे चार स्टेप

ऑनलाइन आवेदन के लिए चार स्टेप पूरे करने होंगे। पहले स्टेप में ऑनलाइन फार्म भरना होगा। दूसरे में स्कैन किए गए फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। तीसरे स्टेप में चालान या ऑनलाइन डेबिट/क्रेडिट कार्ड से फीस का भुगतान करना होगा। चौथे स्टेप में कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करना होगा। ऑनलाइन आवेदन फार्म में फीस जमा करवाने से पहले ही संशोधन हो सकेगा।

डीडी, आईपीओ, मनी ऑर्डर होंगे रद्द
निर्धारित फीस को केवल ऑनलाइन या चालान फार्म के माध्यम से तय की गई बैंक शाखा में जमा करवाना होगा। डिमांड ड्राफ्ट, आईपीओ, मनी ऑर्डर का उपयोग करने पर इन्हें रद्द किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें