विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से आयोजित होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा का नोटिफिकेशन हो गया है।
29 दिसंबर को होने वाली परीक्षा के लिए 30 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। परीक्षा में इस बार संथाली भाषा को भी शामिल कर लिया गया है।
परीक्षा 79 विषयों में आयोजित होगी
यूजीसी नोटिफिकेशन के मुताबिक नेट परीक्षा कुल 79 विषयों में आयोजित होगी। झारखंड, असम, बिहार, उड़ीसा, त्रिपुरा और पश्चिमी बंगाल में बोली जाने वाली भाषा संथाली को भी इसमें शामिल किया गया है। पिछले साल यूजीसी ने असम की बोडो भाषा को भी सूची में शामिल किया था।
जूनियर रिसर्च फैलोशिप के लिए आवेदन की आयु एक दिसंबर 2013 को 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, जबकि असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं है।
आवेदन के लिए सामान्य आवेदक को 450 रुपए, नोन क्रीमि लेयर ओबीसी आवेदक को 225 रुपए और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी आवेदक को 110 रुपए अदा करने होंगे। परीक्षा में सुबह 9:30 से 10:45 तक पहला, 10:45 से 12 बजे तक दूसरा और 1:30 बजे से 4:00 बजे तक तीसरा पेपर होगा।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...