विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (नेट) की जिम्मेदारी इस बार सीबीएसई को दे दी गई है।
सीबीएसई के जेईई मेंस, एआईपीएमटी, सीटीईटी जैसी परीक्षाओं के आयोजन में सफल रहने पर बोर्ड को यह जिम्मेदारी दी गई है। बोर्ड इस परीक्षा का आयोजन 28 दिसंबर 2014 को कराने जा रहा है।
नोटिफिकेशन जारी
सीबीएसई ने यूजीसी नेट का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 79 विषयों में परीक्षा होगी, जिसे देश की 87 कोआर्डिनेशन यूनिवर्सिटीज की मदद से देशभर में एक ही दिन आयोजित किया जाएगा।
निर्णय का विरोध
यूजीसी 29 जून को हुई परीक्षा का परिणाम भी जल्द जारी करने वाला है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब यूजीसी खुद परीक्षा नहीं करा रहा है।
हालांकि इस निर्णय का विरोध भी शुरू हो गया है। तर्क है कि सीनियर सेकेंडरी स्तर का बोर्ड असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप स्तर की परीक्षा कैसे करा पाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत : 15 अक्तूबर 2014
आवेदन की अंतिम तिथि : 15 नवंबर 2014
परीक्षा की तिथि : 28 दिसंबर 2014
यहां करें ऑनलाइन आवेदन : www.cbsenet.nic.in