फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैगिंग को रोकने की यूजीसी की नई तरकीब

Fri, 02 Aug 2013 08:29 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
रैगिंग रोकने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने नई तरकीब निकाली है। इसके तहत सभी उच्च शिक्षण संस्थान अपने छात्र-छात्राओं को रैगिंग से दूर रखने के लिए फिल्म दिखाएंगे।
विज्ञापन


यह फिल्म खुद यूजीसी ने बनाई है और अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। संस्थानों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस फिल्म को डाउनलोड करें और स्टूडेंट्स को जागरूक करें। यह निर्देश सभी विश्वविद्यालयों, डिग्री कॉलेजों और तकनीकी कॉलेजों को दिए गए हैं।

रैगिंग संबंधी अन्य निर्देशों का भी कड़ाई से पालन करने के लिए कहा गया है। जो संस्थान इन इन निर्देशों का पालन नहीं करेंगे उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यूजीसी ने सभी संस्थानों में एंटी रैगिंग सेल को सक्रिय करने, निगरानी के लिए दस्ते बनाने के अलावा इस साल यह भी कहा है कि छात्र-छात्राओं को रैगिंग के खिलाफ जागरूक करने के लिए फिल्म दिखाई जाए।

संस्थानों की सुविधा के लिए यूजीसी ने खुद ही फिल्म बनाकर अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। कहा गया है कि शिक्षण संस्थान इस फिल्म को अपलोड कर लें और अलग-अलग समूहों में इसको दिखाएं।

इस फिल्म के बारे में छात्र-छात्राओं को दिखाने के लिए पहले से सूचना दी जाए और व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। इसके अलावा एंटी रैगिंग कमेटी, टास्क फोर्स और अपने हेल्पलाइन नंबरों को भी सक्रिय करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


यह निर्देश मिलते ही लखनऊ में शिक्षण संस्थानों ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें