फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेट/जेआरएफ परीक्षा दे रहे छात्रों को बड़ा झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
यूजीसी ने नेट/जेआरएफ की परीक्षा फीस बढ़ाकर प्रदेश के हजारों अभ्यर्थियों को जोर का झटका दिया है। पिछले साल प्रदेश विश्वविद्यालय ने यूजी और पीजी की परीक्षा फीस में कई गुणा बढ़ोतरी की थी।
विज्ञापन


नेट/जेआरएफ की पहले जो परीक्षा फीस चार सौ रुपये होती थी, उसे अब बढ़ाकर एक हजार रुपये कर दिया है। फिलहाल, यह फीस सीएसआईआर की साइंस विषयों की परीक्षा की बढ़ाई गई है। यूजीसी कला और अन्य संकायों की परीक्षा फीस बढ़ाने की भी तैयारी में है।

हर साल प्रदेश के हजारों छात्र यह परीक्षा देते हैं। फीस को करीब डेढ़ गुणा बढ़ाने के बाद जून में होने वाली परीक्षा की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। एसएफआई की राज्य इकाई यूजीसी के फीस बढ़ोतरी के इस फैसले का विरोध कर रही है।
विज्ञापन

21 जून को होगी परीक्षा

आने वाले दिनों में इसके विरोध में प्रदेश भर में प्रदर्शन करने की तैयारी है। साइंस छात्रों की इस परीक्षा को यूजीसी करवाता है, मगर अभी तक प्रदेश में इसका सेंटर नहीं है। हजारों छात्र परीक्षा देने चंडीगढ़ जाते हैं। अब फीस में की गई बढ़ोतरी से उन पर और आर्थिक बोझ पड़ा है।

12 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन
सीएसआईआर (काउंसिल फॉर साइंटिफिक इंडस्ट्रियल रिसर्च) यूजीसी के जेआरएफ और एलए (नेट) के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। तय किए गए छह विषयों में सुबह और शाम के सत्र में परीक्षा होगी। 21 जून को होने वाली परीक्षा के लिए 12 मार्च अंतिम तिथि तय की गई है। छात्रों को आवेदन की हार्ड कॉपी भी समय से जमा करवानी होगी।
विज्ञापन

किस वर्ग के लिए कितनी फीस?

वहीं, एसएफआई की राज्य इकाई के राज्य सचिव सुरेश सरवाल ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार के सत्तासीन होने के बाद एक के बाद एक छात्र विरोधी फैसले लिए जा रहे हैं। सीएसआईआर की परीक्षा फीस में डेढ़ गुणा बढ़ोतरी इसका प्रमाण है। सरकार शिक्षा बजट में कटौती कर इसे 32 फीसदी करने की तैयारी में है। फीस बढ़ोतरी को वापस न लिया गया तो एसएफआई इसके खिलाफ आंदोलन खड़ा करेगी।

किस वर्ग के लिए कितनी फीस
सामान्य वर्ग=====================1000
ओबीसी=========================500
एससी, एसटी,पीएच, विजुअल हैंडीकैप=====250
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें