विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से आज रविवार को दून में यूजीसी नेट की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में प्रदेशभर से 3965 परीक्षार्थी शामिल हुए।
परीक्षा के लिए छह केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा शांतिपूर्ण रही लेकिन कुछ विषयों के कठिन सवालों ने अभ्यर्थियों को मुश्किल में डाला।
1023 रहे अनुपस्थित
रविवार को यूजीसी नेट परीक्षा दून विवि, ग्राफिक एरा विवि, ग्राफिक एरा पर्वतीय विवि, एसजीआरआर पीजी कालेज, एसजीआरआर पब्लिक स्कूल तालाब और एसजीआरआर आईटीएस में आयोजित की गई। परीक्षा में 1023 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
42 विषयों में हुई परीक्षा
कॉर्डिनेटिंग दून विवि के उपकुलसचिव डा. मंगल सिंह मंद्रवाल ने बताया कि 42 विषयों में आयोजित यह परीक्षा तीन पालियों में हुई।
परीक्षा में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था सामने नहीं आई। परीक्षा देने आए कुछ विषयों के अभ्यर्थी कठिन सवालों की वजह से मुश्किल में रहे।
कुल 4988 आवेदकों में से सामान्य श्रेणी के 2928, ओबीसी के 1091, एससी के 754, एसटी 215, पीएच 67 आवेदक शामिल हैं।