फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-बसपा ने बढ़ाई अमिताभ की मुश्किलें!

Sun, 29 Dec 2013 08:27 PM IST
एजेंसी/मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे के साथ अभिनेता अमिताभ बच्चन के मंच साझा करने के विरोध में सपा और बसपा के कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए पुलिस ने जुहू स्थित बिग बी के बंगलों की सुरक्षा बढ़ा दी है।
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एहतियाती कदम उठाते हुए बच्चन के जलसा, प्रतीक्षा और जनक बंगले पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इलाके में पुलिस पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी गई है।

अधिकारी ने बताया कि ठाकरे और अमिताभ के बेहतर रिश्ते से सपा और बसपा के कार्यकर्ता परेशान हैं। वे कानून और व्यवस्था में बाधा डालने जैसी कोई कार्रवाई कर सकते हैं। ऐसे में पुलिस बल अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब पांच माह से चल रहे मनमुटाव को खत्म करते हुए बच्चन ने पिछले सप्ताह मध्य मुंबई में ठाकरे के साथ मंच साझा किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें