फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो परीक्षाएं एक साथ, हजारों युवा परेशान

Wed, 26 Nov 2014 10:29 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस 2012 और स्टेट बैंक आफ इंडिया की बैंक पीओ परीक्षा एक ही दिन 30 नवंबर को होने से हजारों युवा परेशान हैं।
विज्ञापन


आवेदन पर हुआ खर्च होगा बर्बाद
अब अभ्यर्थियों को दोनों परीक्षाओं में से मजबूरन एक ही चुनाव करना होगा। ऐसे में आवेदन पर हुआ खर्च बर्बाद हो जाएगा।
अभ्यर्थी अमित, राजेश, रोहित, मुकेश, नितिन आदि ने बताया कि उन्होंने एसबीआई बैंक पीओ परीक्षा के लिए 1200 रुपए और पीसीएस परीक्षा के आवेदन में 150 रुपए खर्च किए।

दोनों परीक्षाओं की तैयारी भी खूब की है। अब एडमिट कार्ड आए हैं तो पता चला कि दोनों परीक्षाएं एक ही दिन हैं। 30 नवंबर को सुबह आठ बजे से एसबीआई बैंक पीओ परीक्षा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि इसी दिन सुबह दस से दोपहर 12 बजे और दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक पीसीएस 2012 परीक्षा आयोजित होगी। ऐसे में उन्हें इनमें से एक परीक्षा छोड़नी पड़ेगी। उन्होंने आयोग से परीक्षा की तिथि में परिवर्तन की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें