फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल सर्विसेज की तैयारी के लिए यहां खुलेगा ट्रेनिंग सेंटर

Sat, 17 Aug 2013 08:39 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती उर्दू-अरबी-फारसी विश्वविद्यालय में सिविल सर्विसेज की तैयारी कराने के लिए ट्रेनिंग सेंटर खोला जाएगा।
विज्ञापन


इसका प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेज दिया गया है। साथ ही जिन छात्रों की अंग्रेजी कमजोर है, उनके लिए रेमिडियल क्लासेज भी चलाई जाएंगी।

इसके अलावा यहां 27 नए शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट कोर्सेज और डिप्लोमा भी शुरू होंगे। ये जानकारी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अनीस अंसारी ने दी। वे विवि में नवप्रवेशित छात्रों के ओरिएंटेशन प्रोग्राम को संबोधित कर रहे थे।
विवि का पहला शैक्षिक सत्र 19 अगस्त से शुरू होगा। नए सत्र के शुरू होने से पहले नवप्रवेशित छात्रों का ओरिएंटेशन प्रोग्राम शुक्रवार को आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरविंद सिंह गोप मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में कुलपति डॉ. अंसारी ने बताया कि विश्वविद्यालय में विभिन्न धर्मों का तुलनात्मक अध्ययन और सूफीइज्म के लिए शोध सेंटर स्थापित किया जाएगा।

उर्दू बोलने वालों के सामाजिक और शैक्षिक समस्याओं पर रिसोर्स सेंटर कायम किया जाएगा। कोर्स इस तरह डिजाइन किया गया है कि सिविल सर्विसेज की तैयारी में छात्रों को मदद मिले।

उन्होंने कहा कि यहां दाखिले के लिए 528 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें 346 छात्र अब तक 16 कोर्सेज में दाखिले के लिए फीस जमा कर चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें