फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी परीक्षा के लिए आज आवेदन का आखिरी दिन

Tue, 25 Mar 2014 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी में अप्रैल-मई 2014 में होने वाली पोस्ट ग्रेजुएट परीक्षाओं में बैठने के  इच्छुक विद्यार्थियों के लिए मंगलवार को आवेदन का आखिरी दिन है।
विज्ञापन


पीयू से मिली जानकारी के अनुसार पोस्ट ग्रेजुएट रेगुलर विद्यार्थियों को 25 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

प्राइवेट विद्यार्थियों के आवेदन की अंतिम तिथि 18 मार्च थी जिसमें करीब 22 प्राइवेट विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। यूसोल के तहत करीब 7600 ने पीजी कोर्स की परीक्षा के लिए आवेदन किया है।

पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो.परमिंदर सिंह ने बताया कि इस साल रेगुलर पीजी के तौर पर करीब 40 हजार आवेदन आने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा संबंधी आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। उधर पीयू प्रशासन ने 18 मार्च से सभी ग्रेजुएट कोर्स के लिए ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें