फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई मेन्स के आवेदन को तीन दिन मिलेंगे

Sun, 22 Dec 2013 09:06 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए प्रस्तावित जेईई मेंस 2014 परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि निकट आ रही है। 25 को क्रिसमस के दिन छुट्टी से बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए तीन दिन का ही वक्त मिल पाएगा।
विज्ञापन


पढ़ें, जल्द पूरा होगा 'इंद्रलोक' में रहने का सपना

वहीं मेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए होने वाली एआईपीएमटी परीक्षा की तिथि भी निकट आ गई है।

26 नवम्बर है अंतिम तिथि
जेईई मेंस परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 26 दिसंबर है। 22 को रविवार और 25 को क्रिसमस होने की छुट्टी होने से अब सिर्फ तीन दिन का वक्त बचा है। 26 दिसंबर तक छात्र वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करने के बाद बैंक चालान से फीस जमा करा सकते हैं।

उधर एआईपीएमटी 2014 के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। हालांकि यहां विलंब शुल्क के साथ 31 जनवरी तक आवेदन किया जा सकता है।

अप्रैल में होगी परीक्षा
जेईई मेंस ऑफलाइन 6 अप्रैल 2014 को जबकि ऑनलाइन 9, 11, 12 व 19 अप्रैल 2014 को आयोजित होगी। एआईपीएमटी परीक्षा चार मई को होनी है।

पढ़ें, क्लच वायर में फंसाकर 'राजा' को मार डाला

वीआर क्लासेज के चेयरमैन वैभव राय ने बताया कि अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर देना चाहिए, क्योंकि जल्दबाजी में त्रुटि होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


बीआर्क में पिछले साल का फार्मूला
देहरादून। देशभर के नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) में बीआर्क या बी प्लानिंग में दाखिले के लिए गत वर्ष का ही क्राइटेरिया तय किया गया है।

पढ़ें, सिलेंडर के चक्कर में पहुंच गया हवालात

सीबीएसई की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इन कोर्स में दाखिले के लिए छात्र का 12वीं में गणित विषय के साथ सभी पांच विषयों में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें