फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन बनेगा एमकेपी में 'लीडर'?

Thu, 22 Aug 2013 10:46 PM IST
अमर उजाला, आफताब अजमत, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के एमकेपी कॉलेज में भी छात्रसंघ चुनाव के रंग बिखर गए हैं। अभी फैसला होने में कुछ दिन बाकी जरूर है लेकिन हर कोई छात्राओं का लीडर बनकर अपना परचम बस किसी तरह से फहरा देना चाहता है।
विज्ञापन


एमकेपी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया बृहस्पतिवार को संपन्न हो गई। कॉलेज में अध्यक्ष पद पर तीन दावेदार सामने आई हैं जबकि सह सचिव पद पर आशिमा निर्विरोध निर्वाचित हो गई।

कॉलेज में 30 अगस्त को मतदान होगा। मुख्य चुनाव अधिकारी डा. नीलम घिल्डियाल ने बताया कि सभी आवेदनों की जांच के बाद 25 अगस्त को सूची जारी की जाएगी और छात्राएं 26 अगस्त को नाम वापस ले सकती हैं।
विज्ञापन


पढें...कॉलेज दीवार बनेगी ‘वॉल ऑफ डेमोक्रेसी’

इसके पश्चात अंतिम सूची जारी होगी। कॉलेज में कुल 27 नामांकन पत्र बिके थे, जिनमें से 22 ने नामांकन पत्र जमा कराए।

विकास ग्रुप के आवेदनों पर विवाद
विकास ग्रुप की ओर से पहली बार एमकेपी में प्रत्याशी उतारे गए हैं। अध्यक्ष पद पर पूजा गुंसाई और महासचिव पद की उम्मीदवार परवीन सिद्दीकी के नामांकन पत्र जमा करने के दौरान विवाद हो गया।

पढें...डीएवी में बजा 'चुनावी बिगुल'

चुनाव समिति का कहना था कि दोनों प्रत्याशियों ने अपने नाम से नामांकन पत्र नहीं खरीदे हैं। बाद में कॉलेज प्राचार्य डा. इंदु सिंह के आने के बाद मामला सुलझ गया और उनके आवेदन स्वीकार कर लिए गए।
विज्ञापन


उम्मीदवारों की सूची
अध्यक्ष (3)
पूजा गुंसाई- विकास ग्रुप
तृप्ती ध्यानी- एबीवीपी
करिश्मा रावत- निर्दलीय

उपाध्यक्ष (2)
प्रियंका लखेड़ा- एबीवीपी
हीना परवीन- एनएसयूआई

महासचिव (3)
परवीन सिद्दीकी- विकास ग्रुप
संगीता - एबीवीपी
वर्षा अरोड़ा- निर्दलीय

सह सचिव (1)
आशिमा- निर्विरोध निर्वाचित

कोषाध्यक्ष (2)
चंदर कपूर- एबीवीपी
कोमल सोनकर - एनएसयूआई

विवि प्रतिनिधि- (3)
किरन चौहान- एबीवीपी
सीमा रानी- एसएफआई
आस्था ठाकुर- निर्दलीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें