फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Admission: इस बार स्टूडेंट्स को नहीं मिलेंगी चॉइस

Mon, 04 May 2015 03:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एलयू में बीए, बीएससी व बीकॉम सहित स्नातक स्तरीय कोर्सेज में दाखिले के लिए 15 मई से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जारी करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


इस बार ऑनलाइन आवेदन व काउंसलिंग की प्रक्रिया में बदलाव किया जा रहा है। अब एक साथ दो व अधिक कोर्सेज में आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स की चॉइस के फेर में स्नातक की सीट नहीं फंसेगी।

बीए, बीएससी व बीकॉम कोर्सेज की मेरिट सूची एक साथ जारी करने और उसमें दाखिले की काउंसलिंग एक समय पर करवाने की तैयारी की जा रही है। इसका फायदा यह होगा कि स्टूडेंट्स को अब एक बार में ही तय करना होगा कि उसे किस कोर्स में दाखिला लेना है।
विज्ञापन


अभी तक इन कोर्सेज की मेरिट सूची व काउंसलिंग का समय अलग-अलग होने के कारण स्टूडेंट्स एक साथ दो-दो कोर्सेज की सीटें चुन लेते थे और फिर बाद में किसी एक कोर्स की फीस जमा कर उसमें दाखिला ले लेते थे।

इसके चलते जिस कोर्स की सीट वह छोड़ते थे उसे आगे की काउंसलिंग भरना कठिन होता था और कई बार यह सीटें खाली भी रह जाती थीं। यही नहीं नीचे की मेरिट वाले स्टूडेंट्स को अगली काउंसलिंग के लिए इंतजार करना पड़ता था। मगर उन्हें अब यह इंतजार नहीं करना होगा।
विज्ञापन

ई-चालान से जमा नहीं होगा आवेदन शुल्क

लखनऊ विश्वविद्यालय में स्नातक व पीजी कोर्सेज की प्रवेश प्रक्रिया के समन्वयक प्रो. राजकुमार सिंह ने बताया कि इस बार एक ही ई-चालान से कई कोर्सेज का आवेदन शुल्क नहीं जमा होगा।

अलग-अलग कोर्सेज के लिए उन्हें अलग-अलग ई-चालान जनरेट करना होगा। कोशिश की जा रही है कि सभी कोर्सेज की काउंसलिंग प्रक्रिया एक साथ की जाए ताकि स्टूडेंटस एक साथ दो व उससे अधिक कोर्सेज की सीटें न फंसा सकें।

अभी सभी कोर्सेज की अलग-अलग काउंसलिंग होने के कारण स्टूडेंट एक साथ कई कोर्सेज की सीटें चुन लेते हैं। फिर बाद में उसमें से किसी एक कोर्स की फीस जमा कर बाकी कोर्सेज को छोड़ देते हैं।

मगर अब यह नहीं होगा। इस बार केवल बीए में ऑफलाइन काउंसलिंग की जाएगी। बाकी सभी कोर्सेज में ऑनलाइन ही होगी। इसका फायदा स्टूडेंट्स को यह होगा कि वह बीए में मनपसंद सब्जेक्ट ऑन द स्पॉट अपनी मेरिट के अनुसार चुन सकेंगे।

वहीं अभी तक स्टूडेंट एक ही ई-चालान को जनरेट करके उससे एकसाथ कई कोर्सेज का ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा कर सकता था लेकिन इस बार उसे यह सुविधा नहीं दी जाएगी।

उसे हर कोर्स के लिए अलग-अलग बैंक चालान जनरेट करना होगा। इससे आगे दाखिले की प्रक्रिया में स्टूडेंट का सत्यापन आसान होगा और अगर वह दो कोर्सेज की फीस जमा कर देता है तो उसे एक कोर्स की पूरी फीस वापसी में दिक्कत नहीं होगी।

इस बार कोर्स की फीस वापसी की प्रक्रिया को भी सरल बनाया जाएगा और उसके लिए समय-सीमा भी निर्धारित होगी। इस बार आवेदन शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। स्नातक कक्षाओं का ऑनलाइन आवेदन फॉर्म सामान्य व ओबीसी के अभ्यर्थियों के लिए 600 रुपये व एससी-एसटी के अभ्यर्थियों को 300 रुपये का मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें