फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई के अलावा भी आपके लिए हैं कई ऑप्शन

Thu, 12 Dec 2013 11:41 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी, एनआईटी और सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाले महामुकाबले जेईई मेंस व एडवांस में सफलता न मिलने पर निराश होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


संस्थानों में चल रही आवेदन प्रक्रिया
इसके अलावा भी ऐसे विकल्प मौजूद हैं, जहां आप इंजीनियर बनने का सपना पूरा कर सकते हैं। आजकल इनमें से ज्यादातर संस्थानों में आवेदन प्रक्रिया चल रही है। अगले वर्ष होने वाले जेईई मेंस की आवेदन प्रक्रिया चल रही है।

पढ़ें, मोदी के लिए जमीन से लेकर हवाओं तक रहेगा पहरा

ऐसे में तमाम ऐसे भी छात्र हैं, जिन्हे जेईई से जेईई एडवांस में न जाने और कंबाइंड मेरिट सूची(सीएमएल) में कम रैंक आने का डर अभी से सताने लगा है।

पढ़ें, सिस्टम की मिलीभगत से हो रहा राजाजी पार्क पर 'कब्जा'

ऐसे में यह मानना कतई सही नहीं होगा कि यदि जेईई हाथ से निकला तो एक साल इंतजार करना पड़ेगा। तमाम ऐसे नामी संस्थान हैं, जो अपनी प्रवेश परीक्षा खुद कराने के बाद इंजीनियरिंग में दाखिला देते हैं। छात्र चाहें तो यहां भी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


वीआईटीईई : वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी तमिलनाडु में इंजीनियरिंग की 3500 सीटों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। यहां फरवरी 2014 के द्वितीय सप्ताह तक आवेदन किया जा सकता है। इसकी परीक्षा 9 से 20 अप्रैल 2014 के बीच होगी।

बिट सैट-पिलानी : बिरला इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस(बिट्स पिलानी) में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इसकी परीक्षा मई और जून माह में प्रस्तावित है। यहां इंजीनियरिंग की करीब 2000 सीटें हैं। दाखिले के लिए बिटसैट आयोजित कराया जाता है।

एएमयू (बीटेक) : अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग की 365 सीटों के लिए अलग से प्रवेश परीक्षा होती है। दाखिले के लिए 12वीं में अंग्रेजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स में 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। आमतौर पर फरवरी के बाद ही यहां आवेदन प्रक्रिया शुरू होती है। परीक्षा मई माह में आयोजित होती है।

आईपीयूसीईटी (बीटेक) : इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी की ओर से 4360 बीटेक सीटों के लिए कंबाइंड इंजीनियरिंग टेस्ट होता है।आवेदन के लिए प्रक्रिया मार्च माह से अप्रैल 2014 के बीच होगी। प्रवेश परीक्षा 17 व 18 मई को प्रस्तावित है।

मनीपाल (एमआईटी) : सिक्किम मनीपाल यूनिवर्सिटी के मनीपाल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग की 6500 सीटों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। आवेदन की अंतिम तिथि 11 मार्च 2014 है। प्रवेश परीक्षा अप्रैल से मई के बीच ऑनलाइन होती है।
विज्ञापन


यहां भी है मौका
इन प्रमुख संस्थानों के अलावा अभ्यर्थी अमृता यूनिवर्सिटी, यूपीएसईई, जेकेसीईटी जैसे संस्थानों में भी दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।

पढ़ें, नहीं गली अधिकारियों की 'दाल', उतरेगी बत्ती

तमाम ऐसे छात्र हैं, जिनकी कम प्रतिशतता की वजह से वे जेईई के जरिये अच्छे कालेज में दाखिले की दौड़ से बाहर हो जाते हैं। ऐसे में इन संस्थानों में अभी भी आवेदन का मौका बचा हुआ है, जिससे साल बर्बाद होने से बच सकता है।
- डीके मिश्रा, उप निदेशक, आकाश इंस्टीट्यूट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें