फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध के बावजूद जामिया के दीक्षांत समारोह में मोदी को न्योता

Fri, 27 Nov 2015 02:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जामिया मिल्लिया इस्लामिया प्रबंधन ने दीक्षांत समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया है। विश्वविद्यालय में शिक्षकों से लेकर छात्रों का एक बड़ा घड़ा प्रधानमंत्री को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित करने के विरोध में है, क्योंकि गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए मोदी ने बटला हाउस एनकाउंटर मामले में जामिया के विरोध में बयान दिया था।
विज्ञापन


वहीं विवि के जानकार यह भी कह रहे हैं कि अब जामिया में पहले जैसे हालात नहीं है। पूर्व कुलपति नजीब जंग के कार्यकाल में कैंपस में बहुत बदलाव हुए हैं।

यदि मोदी जामिया आते हैं तो असहिष्णुता के माहौल पर मचे बवाल पर भी रोक लग सकेगी। जामिया के प्रोफेसर और प्रवक्ता मुकेश रंजन का कहना है कि समारोह के लिए प्रधानमंत्री को बुलावा भेजा है।

विश्वविद्यालय समारोह में प्रमुख हस्तियों को बुलाता रहता है। इसी के तहत नरेंद्र मोदी को निमंत्रण भेजा गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय से आमंत्रण स्वीकार होने के बाद तिथि निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें