फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी एग्जाम आज, ये है शेड्यूल व हेल्पलाइन नंबर

Sun, 24 Aug 2014 08:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षामंत्री डॉ. दलजीत चीमा ने दावा किया है कि 24 अगस्त को होने वाले अध्यापक योग्यता टेस्ट (टीईटी) के सारे इंतजाम मुकम्मल कर लिए गए हैं।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा और आवदेकों केआने-जाने में दिक्कत न आए, इसलिए ट्रैफिक इंतजामों के लिए एडीजीपी को पत्र लिखा गया है। परीक्षा में कुल 183690 परीक्षार्थी बैठेंगे, जिनकेलिए चार सौ केंद्र बनाए गए हैं।

ये रहेगा एग्जाम का शेड्यूल

परीक्षार्थियों की बड़ी संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन को खास निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने फ्लाइंग स्क्वॉयड के अलावा सभी डीसी को पूरी निगरानी रखने को कहा है। परीक्षा केंद्रों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।

कुल परीक्षार्थियों में से टीईटी-1 के लिए 47857 और टीईटी-2 के लिए 135833 परीक्षार्थी शामिल हैं। ईटीटी पास उम्मीदवारों की टीईटी-1 परीक्षा सुबह साढ़े दस से दोपहर एक बजे तक होगी।

जबकि बीएड पास उम्मीदवारों की टीईटी-2 परीक्षा दोपहर ढाई से शाम पांच बजे तक होगी। निशक्त परीक्षार्थियों के लिए अनुकूल परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। उन्हें 20 मिनट प्रति घंटा अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

विज्ञापन

विभाग ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

टेस्ट के लिए जिला व तहसील स्तर पर 36 नोडल सेंटर बनाए गए हैं। विभाग ने टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18601801814 भी शुरू की है। पारदर्शिता और स्व-मूल्यांकन के लिए परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र के साथ उत्तर पुस्तिका की कार्बन कॉपी साथ ले जाने की सुविधा दी जाएगी। उत्तर पुस्तिका की एक कॉपी चेकिंग केलिए रखी जाएगी, जो एक स्ट्रांग रूम में जमा होगी।

परीक्षा के दो दिन बाद सही जवाब वेबसाइट पर डाल दिए जाएंगे, ताकि परीक्षार्थी खुद मूल्यांकन कर सकें। कोई भी अपने ऐतराज पांच दिनों में दाखिल कर सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें