फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब मौसम के बीच साढ़े पांच हजार ने दिया टेट

Mon, 15 Dec 2014 01:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने रविवार को जेबीटी टेट (शिक्षक पात्रता परीक्षा) लिया। भारी बर्फबारी और खराब मौसम के बीच परीक्षार्थी टीईटी देने पहुंचे। शिक्षक पात्रता परीक्षा में 80 फीसदी परीक्षार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जेबीटी टेट के लिए करीब 6400 परीक्षार्थियों को प्रवेशपत्र जारी किए थे। इसमें करीब साढ़े पांच हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है।
विज्ञापन


हालांकि, खराब मौसम के कारण कई परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है और कई परीक्षा केंद्रों में लाइट की भी समस्या रही है, लेकिन इन सभी समस्याओं को दरकिनार कर परीक्षार्थियों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा दी है।

कांगड़ा के परीक्षा केंद्रों में सताया लाइट ने
जिला कांगड़ा के धर्मशाला में स्थापित परीक्षा केंद्रों में लाइट की समस्या से परीक्षार्थियों को जूझना पड़ा। रविवार को मौसम खराब होने की वजह से दिन भर लाइट की आंखमिचौनी चलती रही। इससे परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


जेबीटी टेट के लिए राज्य भर में 16 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। इन सभी परीक्षा केंद्रों में सामान्य की भांति करीब 80 फीसदी परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है।
विज्ञापन

-अंजू पाठक, सूचना अधिकारी, स्कूल शिक्षा बोर्ड
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें