फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेबीटी टेट एग्जाम ने दी हजारों को टेंशन

Thu, 13 Nov 2014 02:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जेबीटी टेट की परीक्षा में फेरबदल के बाद स्नातकोतर की पढ़ाई कर रहे अभ्यर्थियों की चिंताएं बढ़ गई हैं। युवाओं ने स्कूल शिक्षा बोर्ड से जेबीटी टेट की तिथि में फेरबदल करने की मांग उठाई हैं।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों की मानें तो 13 दिसंबर को ही हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की स्नातकोत्तर राजनीतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी और हिंदी की परीक्षाएं भी हैं। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और स्कूल शिक्षा बोर्ड की जेबीटी टेट परीक्षा एक ही तिथि को है।

ऐसे में अब अभ्यर्थी टेट की परीक्षा में बैठते हैं, तो उन्हें साल बचाना मुश्किल हो जाएगा और यदि पीजी कक्षा की परीक्षा में बैठते हैं, तो उनका भविष्य खराब होगा।
विज्ञापन


जेबीटी टेट अभ्यर्थी मदन ठाकुर, विजय कुमार, अंकिता कुमारी, नेहा ठाकुर, हंस राज, नरेश कुमार, विनोद कुमार, संजीव कुमार, शालू अवस्थी, और विजय ने कहा कि एचपीयू पूर्व में ही डेटशीट जारी कर चुका था, लेकिन शिक्षा बोर्ड ने 11 नवंबर को ही टेट की परीक्षा में फेरबदल किया है। इसलिए स्कूल शिक्षा बोर्ड से जेबीटी टेट की तिथि को बदलने की मांग उठाई है।

रिक्त पद भरे सरकार: राजेश
धर्मशाला। जेबीटी प्रशिक्षित बेरोजगार संघ ने प्रदेश में रिक्त पड़े जेबीटी अध्यापकों के रिक्त पदों को भरने की मांग उठाई है। संघ के प्रदेश महासचिव राजेश कुमार और प्रदेश प्रवक्ता मदन ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के स्कूलों में जेबीटी अध्यापकों के पद रिक्त पड़े हैं, लेकिन इन पदों को भरने को कोई प्रक्रिया नहीं की जा रही है। इससे जेबीटी अध्यापक बेरोजगार घूम रहे हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें