बच्चों की बुद्धिमत्ता परखने के लिए मालवीय सेंटर फॉर इनोवेशन, इन्क्यूबेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप(एमसीआईआईई) देशभर में इंडियन इंटेलीजेंस टेस्ट(आईआईटी) का आयोजन करने जा रहा है।
टेस्ट का शुल्क 100 रुपए
दून में इस टेस्ट के लिए दस स्कूलों को प्रपोजल भेजा गया है। संस्था के समन्वयक सोमेश ने बताया कि 20 जनवरी को होने वाले टेस्ट में कक्षा छह से 12वीं तक के छात्र शामिल हो सकते हैं। 90 मिनट के टेस्ट में 150 सवालों का जवाब देना होगा।
टेस्ट का शुल्क 100 रुपए प्रति छात्र है। खास बात यह है कि कक्षा छह से कक्षा 10 और कक्षा 11 व 12 के लिए अलग टेस्ट आएगा।
सोमेश ने बताया कि कक्षा छह से दसवीं तक के लिए बच्चे से मेंटल एबिलिटी के 50, जीके के 40, मैथ्स 30, साइंस के 30 सवाल पूछे जाएंगे।
11वीं व 12वीं के छात्रों से फिजिक्स के 30, केमिस्ट्री के 30, मैथ्स/बायोलॉजी के 30, मेंटल एबिलिटी के 30 और जीके के 30 सवाल पूछे जाएंगे।
दून में अभी तक इस टेस्ट के लिए सेंट जोजेफ्स एकेडमी ने सहमति प्रदान की है। आयोजकों ने दून इंटरनेशनल स्कूल, कारमन स्कूल, हिलग्रीन स्कूल सहित नौ और स्कूलों को टेस्ट का प्रस्ताव भेजा है।