फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कॉलेजों में दस प्रतिशत सीटें बढ़ी, 15 तक होंगे दाखिले

Wed, 03 Sep 2014 03:22 AM IST
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एलयू में मंगलवार को हुई प्रवेश समिति की बैठक में डिग्री कॉलेजों में स्नातक की दस प्रतिशत सीटें बढ़ाने पर मुहर लगा दी गई। डिग्री कॉलेजों में दस फीसदी बढ़ी हुई सीटों पर दाखिले 15 सितंबर तक किए जा सकेंगे।
विज्ञापन


लुआक्टा अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने प्रवेश समिति की बैठक में डिग्री कॉलेजों में दस प्रतिशत सीटें बढ़ाने की मांग उठाई। इस पर प्रवेश समिति ने सीटें बढ़ाने को हरी झंडी दे दी।

कॉलेजों में बीकॉम, बीएससी व बीए कोर्सेज में सीटों के मुकाबले बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं। ऐसे में स्टूडेंट्स को राहत मिल गई है। फिलहाल एलयू में यूजी की कोई सीट नहीं बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


दूसरी ओर एलयू में पीजी कोर्सेज की फर्स्ट कटऑफ सूची में दाखिले की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब ऑन कैंपस काउंसलिंग से सीटें भरी जाएंगी। बुधवार को पीजी के फर्स्ट लिस्ट के दाखिले की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

इसके बाद खाली सीटों का ब्यौरा एकत्र किया जाएगा और यूनिवर्सिटी में किसी एक स्थान पर ऑन कैंपस काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। इसमें सभी विभागों के अध्यक्ष को बुलाकर पीजी कोर्सेज में खाली सीटों को रैंक के अनुसार भर लिया जाएगा।

वहीं, यूनिवर्सिटी में कई सालों से निलंबित चल रहे स्टूडेंट्स में से कई ने दाखिले के लिए आवेदन किया था। पीजी कोर्सेज में दाखिले के लिए करीब 40 से 45 निलंबित स्टूडेंट्स ने आवेदन किया है।

अभी तक इनके निलंबन पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है। ऐसे में अब प्रो. एनके पांडेय की अध्यक्षता में गठित कमेटी अंतिम फैसला करेगी।

उधर, यूनिवर्सिटी में यूजी कोर्सेज में शासन के उच्चाधिकारियों व मुख्यमंत्री सचिवालय तक से आईं सिफारिशों और अन्य उचित कारणों के चलते दाखिले से वंचित हुए छात्रों के दाखिले पर अंतिम फैसला लेने के लिए प्रो. आरआर लायल की अध्यक्षता में कमेटी का गठन कर दिया गया है।

इसमें प्रो. एनके पांडेय, प्रो. पद्मकांत, डॉ. दिनेश कुमार व परीक्षा नियंत्रक शैलेश कुमार शुक्ला शामिल हैं। वहीं, एलयू में एमफिल कोर्सेज में दाखिले के लिए सोमवार को आयोजित प्रवेश परीक्षा के बाद अब स्टूडेंट्स को इंटरव्यू भी देना होगा।

इसमें 100 नंबर की प्रवेश परीक्षा हो चुकी है। अब 20 नंबर का इंटरव्यू होगा। एलयू के प्रवक्ता प्रो. एनके पांडेय ने बताया कि 120 नंबर की यह एमफिल प्रवेश परीक्षा होगी। इसमें इंटरव्यू के लिए जो कमेटी बनाई जाएगी।

एलयू में पीजी कोर्सेज में दाखिले के लिए सोशलवर्क, प्राचीन भारतीय इतिहास, कॉमर्स व एमपीए कोर्सेज में रेग्युलर व सेल्फ फाइनेंस सीटों के लिए अलग-अलग जो मेरिट सूची जारी की गई है।

अब इसके लिए एक मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसके लिए पीजी प्रवेश प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इससे रेग्युलर सीट पर कम अंक वाले व सेल्फ फाइनेंस सीट पर अधिक अंक वाले स्टूडेंट्स को प्रवेश मिल गया था।

एलयू में करीब 145 स्टूडेंट ऐसे हैं, जिनका निलंबन व निष्कासन विचाराधीन है। इसमें से कुछ छात्र ऐसे भी हैं जिनके निलंबन पर कार्रवाई पांच से सात वर्षों से नहीं हुई है।

विवि प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि जब इन स्टूडेंट्स में से 45 स्टूडेंट्स ने पीजी कोर्सेज में दाखिले के लिए आवेदन किया तो मामला सामने आया।

अब इन स्टूडेंट्स से जुड़े मामले की जांच के लिए प्रो. एनके पांडेय की अध्यक्षता में एक ग्रिवांस कमेटी गठित कर दी गई है। इसमें डॉ. राजीव मनोहर व डिप्टी रजिस्ट्रार रामचंद्र अवस्थी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें