फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एग्जाम में बेस्ट रिजल्ट चाहिए तो यहां क्लिक करें

Sat, 31 Jan 2015 11:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं दो मार्च से शुरू हो रही हैं।
विज्ञापन

परीक्षा के तनाव से परेशान छात्रों को राहत देने के लिए सीबीएसई की टेलीकाउंसिलग और ऑनलाइन काउंसलिंग की योजना बनाई है।

सेवा आगामी दो फरवरी से शुरू होगी और 20 अप्रैल तक जारी रहेगी। छात्रों को काउंसलिंग की सुविधा ऑनलाइन और सीबीएसई की वेबसाइट से भी मिलेगी।

सीबीएसई काउंसलर्स और मनोविज्ञानिक टेली काउंसलिंग हेल्पलाइन सेवा के जरिए छात्रों की समस्याओं का समाधान करेंगे।

परीक्षार्थी टोल फ्री नंबर 1800118004 पर विशेषज्ञों से 20 अप्रैल तक परामर्श ले सकेंगे। इस नंबर पर फोन लगाने पर ऑपरेटर बच्चों के सामान्य प्रश्नों के जवाब देंगे, जबकि काउंसलर छात्रों की मनोवैज्ञानिक समस्याओं का समाधान करेंगे।
विज्ञापन

यहां भेजें अपने समस्याएं

विश्व भर में इस नंबर पर 72 प्रिंसिपल, प्रशिक्षित काउंसलर और मनोवैज्ञानिक मौजूद रहेंगे। इनमें से 62 भारत में और 10 काउंसलर और प्रिंसिपल नेपाल, सऊदी अरब, यूएई और कुवैत में मौजूद रहेंगे।

बोर्ड ने विशेष विद्यार्थियों के परामर्श के लिए भी काउंसलिंग की व्यवस्था की है।

ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए छात्र सीबीएसई डायरेक्टर (एकेडमिक एंड रिसर्च, ट्रेनिंग एंड इनोवेशन) से इन ई-मेल आईडी पर सवाल भेज सकते हैं- directoracad.cbse@nic.in, counselling.cecbse@gmail.com।

वेबसाइट www.cbse.nic.in पर अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें