फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1145 टीचर्स की बड़ी भर्ती, जुटने लगे युवा

Sat, 31 Jan 2015 10:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा का दौर शुरू हो गया है। एनटीटी, जेबीटी और टीजीटी के 1145 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। जानकारी अनुसार, शनिवार को एनटीटी (नर्सरी टीचर) के लिए लिखित परीक्षा दो चरणों में ली जा रही है।
विज्ञापन


परीक्षा में करीब 7500 हजार अभ्यार्थियों के अपीयर होने की उम्मीद है। एनटीटी लिखित परीक्षा का पहला पेपर सुबह चल रहा है। दूसरा पेपर दोपहर 3 से 5 बजे तक होगा। दोनों परीक्षा 100-100 अंकों की होगी।

एक फरवरी को जेबीटी (जूनियर बेसिक टीचर) के लिए परीक्षा होगी। टीजीटी पदों के लिए कॉमन लिखित परीक्षा 14 फरवरी और सब्जेक्ट की परीक्षा 28 फरवरी तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

अंजान मोबाइल फोन नहीं उठा रहे अधिकारी

भर्ती प्रक्रिया में किसी भी विवाद से बचने के लिए शिक्षा विभाग का कोई भी आला अधिकारी अंजान फोन नहीं उठा रहा। अधिकारियों ने अपने कर्मचारियों को परीक्षा संपन्न होने तक इसी तरह के आदेश जारी किए हैं।

गौरतलब है कि पिछली भर्ती में पूर्व डीपीआई (स्कूल) संम्वर्तक सिंह मोबाइल फोन और एसएमएस की काल डिटेल्स में बिचौलियों से संपर्क के मामले में फंस चुके हैं।

देर रात तक जुटे रहे तैयारियों में
शिक्षक भर्ती को सफलतापूर्वक कराना शिक्षा विभाग के लिए बड़ी चुनौती है। 2009 के शिक्षक भर्ती घोटाले के बाद विभाग ने अब सिर्फ लिखित परीक्षा की मेरिट आधार पर नियुक्ति करने का फैसला लिया है।

लिखित परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारी देर रात तक परीक्षा को विवाद रहित संपन्न कराने के लिए तैयारियों में जुटे रहे। शहर के विभिन्न स्कूलों में लिखित परीक्षा कें केंद्र बनाए गए हैं।  

रिश्तेदारों को हटाया भर्ती प्रक्रिया से
शिक्षकों के लिए होने जा रही भर्ती में चंडीगढ़ प्रशासन और शिक्षा विभाग के कई उच्च अधिकारियों के रिश्तेदार भी अपीयर होंगे। विभाग ने किसी विवाद से बचने के लिए ऐसे अधिकारियों, प्रिंसिपल और शिक्षकों को लिखित परीक्षा से हटा दिया है। शिक्षा विभाग के पास शिक्षक भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा में सेटिंग को लेकर गुप्त सूचनाएं मिल रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें