प्रदेश भर की आईटीआई में दाखिले के लिए विद्यार्थियों को अब घर बैठे ही मेरिट में नंबर आने की सूचना मिलेगी। इसके लिए तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने एक योजना बनाई है। विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करती बार पंजीकृत मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी देनी होगी।
मेरिट लिस्ट में नंबर आने के बारे में पता करने को उन्हें आईटीआई के चक्कर नहीं काटने होंगे। तकनीकी शिक्षा बोर्ड विभिन्न ट्रेडों की मेरिट सोमवार को जारी करेगा। मेरिट जारी होते ही चयनित विद्यार्थियों को इसकी सूचना मोबाइल नंबर पर एसएमएस या ई-मेल पर दी जाएगी। इसमें विद्यार्थी का किस ट्रेड में चयन हुआ, के बारे में भी बताया जाएगा।