फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए, एचपीयू में शिक्षक संघ के चुनाव का शेड्यूल

Tue, 10 Jun 2014 04:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
एचपी यूनिवर्सिटी में शिक्षक संघ के नेता का चुनाव किया जा रहा है। इसके लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने चुनाव की अधिसूचना भी जारी कर दी है।
विज्ञापन


तय कार्यक्रम के अनुसार 28 जून को यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का चुनाव किया जाएगा। इसमें प्रो. एमएस चौहान को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है।

चुनाव संबंधी प्रक्रिया 14 जून से शुरू हो जाएगी। सबसे पहले 14 जून को शाम तीन बजे वोटर लिस्ट जारी की जाएगी। इसके बाद नामांकन और मतदान की प्रक्रिया पूरी होगी।
विज्ञापन


ये रहेगा चुनाव का शेड्यूल

14 जून को वोटर लिस्ट जारी होगी। इस पर 16 जून सुबह 11 बजे तक आपत्तियां दर्ज करवाई जा सकेंगी। फाइनल वोटर लिस्ट इसी दिन शाम तीन बजे जारी की जाएगी।

नामांकन 17 जून को शाम तीन बजे तक भरे जा सकेंगे। इनकी छंटनी 18 जून दोपहर 12 बजे पूरी कर ली जाएगी। प्रत्याशियों की सूची इसी दिन शाम तीन बजे जारी की जाएगी।
विज्ञापन


19 जून दोपहर दो बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 28 जून को सुबह साढ़े दस बजे से लेकर दोपहर ढाई बजे तक चलेगा। इसके बाद शाम चार बजे तक चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें