फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोक के बावजूद हुए शिक्षकों के इंटरव्यू

Tue, 22 Oct 2013 09:04 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कालीचरण इंटर कॉलेज में डीआईओएस की अनुमति के बगैर शिक्षकों के 17 पदों के लिए इंटरव्यू शुरू हो गए।
विज्ञापन


कॉलेज में शिक्षकों की भर्ती पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने कई आपत्तियां लगाई थीं। इसके बावजूद कॉलेज प्रबंधन ने साक्षात्कार शुरू कर दिए।
अनुदानित कॉलेजों में शिक्षकों का चयन डीआईओएस की निगरानी में विद्यालय प्रबंध समिति के द्वारा होता है। कॉलेज में विभिन्न विषयों में शिक्षकों के 17 पद खाली हैं।
विज्ञापन


शिक्षकों की भर्ती के लिए प्रबंध समिति ने अखबारों में विज्ञापन दिया था। कॉलेज द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 24 अक्तूबर तक शिक्षक पद के लिए अभ्यर्थियों के साक्षात्कार आयोजित होने थे।
विज्ञापन


सोमवार को अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। सूत्रों का कहना है कि कॉलेज में सोमवार को अभ्यर्थियों के साक्षात्कार जारी थे।

साक्षात्कार लेने वालों में प्रबंधक विनोद धवन और प्रधानाचार्य डॉ. महेंद्र नाथ राय के साथ ही कॉलेज प्रबंध समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें