फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबमिट और ट्राई अगेन में उलझी CCSU

Mon, 17 Feb 2014 01:08 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (सीसीएसयू) के ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म छात्रों के लिए मुसीबत बन गए हैं। यूनिवर्सिटी के सिस्टम में गड़बड़ी के चलते छात्र फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं।
विज्ञापन


इसके कारण यूनिवर्सिटी भी फॉर्म भरने की तारीख चार बार आगे बढ़ा चुकी है। अब स्नातक के पहले साल के रेगुलर छात्रों को परीक्षा फॉर्म भरने के लिए 20 जनवरी तक का समय दिया गया है।

दरअसल, ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म में सभी जानकारियां ऑनलाइन भरने के बाद छात्रों को ट्राई अगेन (फिर कोशिश करें) का मैसेज मिल रहा है, जिसके चलते छात्र निर्धारित तिथि तक फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: DU: अब नहीं मिलेगा 15 अंक से ज्यादा वेटेज

बचे छात्रों को फिर से मौका देने के लिए यूनिवर्सिटी ने अब 20 जनवरी तक का समय दिया है। 20 जनवरी से शुरू हुई प्रक्रिया 31 जनवरी तक चलनी थी।

सिस्टम में दिक्कत के चलते पहले 7 फरवरी तक, इसके बाद 12 फरवरी तक, फिर 15 फरवरी और अब 20 फरवरी तक परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि आगे बढ़ा दी गई है।

अब स्नातक के पहले साल के रेगुलर छात्र परीक्षा फॉर्म भरकर 24 फरवरी तक बैंक चालान से फीस भर सकते हैं। कॉलेजों में फॉर्म जमा करने के लिए 25 फरवरी और कॉलेजों को यूनिवर्सिटी में फॉर्म भेजने के लिए 28 फरवरी तक का समय दिया गया है।

कॉलेजों में अब तक जमा हो चुके फॉर्म एक ही बार में बाकी छात्रों के साथ 28 फरवरी को ही जमा कराए जाएंगे। इसके तुरंत बाद यूनिवर्सिटी परीक्षा कार्यक्रम जारी करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें