फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्स पूरा नहीं, कैसे देंगे परीक्षा

Fri, 06 Dec 2013 09:52 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एलयू में कोर्स पूरा कराए बगैर परीक्षाएं कराने पर छात्रों का विरोध जारी है।
विज्ञापन


एमए क्रिमिनोलॉजी के स्टूडेंट्स ने 10 दिसंबर को प्रस्तावित परीक्षा टालने के लिए प्रति कुलपति को पत्र लिखा।
एलयू में मौजूदा सेमेस्टर में मुश्किल से 65 दिन कक्षाएं चली हैं। ऐसे में कोर्स पूरा हुए बगैर परीक्षा कराने का छात्र विरोध कर रहे हैं।

गुरुवार को एमए क्रिमिनोलॉजी के स्टूडेंट्स ने प्रति कुलपति प्रो. एके सेन गुप्ता को पत्र लिखकर परीक्षाएं टालने का अनुरोध किया है।

स्टूडेंट्स ने बगैर पाठ्यक्रम की योग्यता वाले शिक्षकों की ओर से क्लास लेने की बात भी कही है। एमए क्रिमिनोलॉजी की परीक्षाएं आगामी 10 दिसंबर से शुरू हो रही हैं।
विज्ञापन


स्टूडेंट्स का कहना है कि कोर्स पूरा कराने के बाद ही उनकी परीक्षा कराई जाएं।

लविवि के प्रवक्ता प्रो. एनके पांडेय ने कहा कि स्टूडेंट्स को सबसे पहले अपने कोर्स कोऑर्डिनेटर और विभागाध्यक्ष के पास जाना चाहिए था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन


यह भी देखा जाएगा कि जिन छात्रों ने शिकायत की है, वे स्वयं कक्षा में आते थे या नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें