लखनऊ विश्वविद्यालय के हॉस्टल्स में रहने वाले छात्रों का प्रॉक्टर ऑफिस से क्रिमिनल रिकॉर्ड चेक कराया जाएगा। इसके अलावा ये निगरानी की जाएगी कि हॉस्टल्स में कोई भी बाहरी आकर न रह सके।
बृहस्पतिवार को चीफ प्रॉक्टर प्रो. निशी पांडेय ने चीफ प्रोवोस्ट प्रो. राजकुमार सिंह समेत सभी प्रोवोस्ट के साथ बैठक की। कहा गया कि सभी प्रोवोस्ट अपने हॉस्टल की रिपोर्ट प्रति माह प्रॉक्टर को देंगे।
प्रो. निशी पांडेय ने बताया कि सुभाष हॉस्टल में लगभग 50 ऐसे छात्र हैं जिनको वहां जगह नहीं मिल पा रही। इनमें से 30 छात्रों को एनडी और 20 को महमूदाबाद हॉस्टल में जगह देने के लिए कहा गया।
बृहस्पतिवार को विवि में पीजी के आधा दर्जन विषयों की काउंसलिंग थी। इसकी वजह से कैशियर काउंटर पर स्टूडेंट्स की भीड़ लग रही थी। चीफ प्रॉक्टर प्रो. निशी ने मौके पर पहुंच 6 काउंटर पर फीस जमा करने की प्रक्रिया शुरू कराई।